गर्मी से है हालत खराब तो भारत की इन 10 जगहों पर लीजिए कड़ाके की ठंड का मजा

गर्मी से है हालत खराब तो भारत की इन 10 जगहों पर लीजिए कड़ाके की ठंड का मजा

गर्मी से है हालत खराब तो भारत की इन 10 जगहों पर लीजिए कड़ाके की ठंड का मजा-

दोस्तों इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है, और यह मौसम अप्रैल से जुलाई के बीच में रहता है, हमारे देश के उत्तरी भागों में गर्मी का भयंकर प्रकोप रहता है। देश के दिल्ली राजस्थान हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इस दौरान तापमान बहुत अधिक होता है जिसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मियों के मौसम में हम लोगों की हालत बेहाल हो जाती है और हम लोग राहत पाने के लिए कई सारे उपाय करते हैं, यदि आप भी गर्मी से परेशान हैं और कहीं यात्रा करके ठंडे मौसम का आनंद लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको देश की 10 सबसे ठंडी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप ट्रैवल करके गर्मियों के मौसम में कड़ाके की ठंड का मजा ले सकते हैं, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.श्रीनगर-
श्रीनगर अपनी खूबसूरत वादियों के लिए फेमस है, यहां की डल झील पूरे दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहती है। श्रीनगर का गर्मियों के मौसम में तापमान 15 से 24 डिग्री के बीच में रहता है वहीं रात में यहां का तापमान 8 डिग्री तक पहुंच जाता है जो आपको ठंड का एहसास करा देगा, गर्मियों के मौसम में ठंड का मजा लेने के लिए आपको श्रीनगर की यात्रा जरूर करनी चाहिए। 

यह भी देखें-भारत के वो 10 खूबसूरत आइलैंड जो अभी तक हमारी नजरों से थे अनजान, जरूर जायें छुट्टियाँ इन्जॉय करने

2.दार्जलिंग पशिम बंगाल-
पश्चिम बंगाल में कई सारे पर्यटन स्थल मौजूद हैं, लेकिन यहां का दार्जिलिंग अपनी बेहद खूबसूरती के लिए जाना जाता है।  दार्जिलिंग की चाय देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में फेमस है और यह एक खूबसूरत स्थान भी है, गर्मियों के मौसम में यहां दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है वहीं रात में यह 12 डिग्री तक चला जाता है जिससे आपको ठंड का मजा मिलेगा। 

 

3.लेह (लद्दाख)-
भारत का जम्मू कश्मीर अपनी बेहद खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है, यहां का मौसम हमेशा ठंडा बना रहता है। जम्मू कश्मीर के लेह नामक स्थान का तापमान हमेशा ठंडा रहता है, यहां सुबह और रात के समय के तापमान में बेहद कमी देखी जाती है, लेह में दोपहर का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो वही रात में 6 डिग्री तक गिर जाता है, यदि आप गर्मियों के मौसम में ठंडी का आनंद लेना चाहते हैं तो आप लेह की यात्रा कर सकते हैं। 

 

4.सियाचिन-
सियाचिन भारत की सबसे ठंडी जगह में से एक है, जहां गर्मियों के मौसम में अधिकतर जगहों पर गर्मी अपना प्रकोप दिखाती है वही यहां पर तापमान -2 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, यदि आप गर्मी से परेशान हो चुके हैं और ठंडी का मजा लेना चाहते हैं तो आपको एक बार सियाचिन की यात्रा करनी चाहिए। 


5.स्पीति वैली हिमांचल प्रदेश-
हिमाचल प्रदेश हमारे देश का बेहद खूबसूरत राज्य है, यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद हैं, यहां का स्पीति वैली नामक स्थान अपनी ठंडे मौसम के कारण जाना जाता है। जहां एक और पूरा देश गर्मी की मार झेल रहा है वही यहां का तापमान अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस तक रहता है जो आपको गर्मी के मौसम में ठंडी का मजा देने का काम कर सकता है। 

यह भी देखें-फ्लाइट की जरूरत नहीं कार से भी कर सकते हैं इन देशों की सैर, जानते हैं इन खूबसूरत देशों को

6.रोहतांग दर्रा-
हिमाचल राज्य में मनाली में स्थित रोहतांग पास भी अपने ठंडे में मौसम के लिए जाना जाता है, गर्मियों के दिनों में यहां का अक्सर तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहता है, वहीं रात में या गिरकर 3 डिग्री तक चला जाता है जिसके चलते आपको बेहद ठंडी का अहसास होता है, गर्मियों के मौसम में आप भी खुद को ठंडा रखना चाहते हैं और किसी यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो आपको रोहतांग जरूर जाना चाहिए। 

 

7.हेमकुंड उत्तराखंड-
देवभूमि उत्तराखंड में कई सारे टूरिस्ट प्लेस मौजूद हैं, हेमकुंड उत्तराखंड का बेहद ठंडा स्थान माना जाता है। यहां पर गर्मियों के मौसम में अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है, यदि आप भी गर्मी से बेहाल हो चुके हैं और कहीं यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको हेमकुंड जरूर जाना चाहिए।


8.तवांग अरुणांचल प्रदेश-
अरुणाचल प्रदेश देश का एक बेहद खूबसूरत राज्य है, वैसे तो यहां पर कई सारे टूरिस्ट प्लेस हैं लेकिन यहां का तवांग अपने ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। जहां भारत के अन्य राज्यों में गर्मी अपना प्रकोप को दिखा रही है वहीं देश के पूर्वोत्तर भाग में ठंडी हवाएं चल रही है। तवांग में आपको रात के दौरान गर्म कपड़े जरूर पहने होंगे, तवांग का अधिकतम तापमान 17 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहता है।

यह भी देखें-गर्मियों के मौसम में दिल्ली-NCR के आसपास ये 7 tourist प्लेस जो की आपके बजट में होंगे

9.कारगिल जम्मू कश्मीर-
जम्मू कश्मीर अपनी खूबसूरत वादियों के लिए सारे देश में जाना जाता है, जम्मू कश्मीर का एक स्थान है कारगिल, यहां पर गर्मियों के मौसम में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और रात में 10 डिग्री तक रहता है जो आपको इस चिलचिलाती गर्मी में राहत देने के लिए अच्छा है, आप कहीं यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप कारगिल की यात्रा कर सकते हैं।