March Special Tourist Places: मार्च के महीने में करें इन टूरिस्ट प्लेसस की सैर, छुट्टियाँ बिताने के लिये बेहतरीन जगहें

March Special Tourist Places: मार्च के महीने में करें इन टूरिस्ट प्लेसस की सैर, छुट्टियाँ बिताने के लिये बेहतरीन जगहें

March Special Tourist Places: मार्च के महीने में करें इन टूरिस्ट प्लेसस की सैर, छुट्टियाँ बिताने के लिये बेहतरीन जगहें-


दोस्तों हमारा देश कई सारी खूबियों से भरा हुआ है, देश के हर राज्य के अलग-अलग विशेषता है, हमारे देश में दुनिया के सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के साथ मिल जुलकर रहते हैं, इसलिए इसको अनेकता में एकता वाला देश कहा जाता है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और गुजरात से अरुणांचल प्रदेश तक फैले भारत में देश में कई सारी विविधितायें मौजूद है, हर राज्य के अपनी अलग संस्कृति है और खूबसूरती है।

 

दोस्तों इस समय मार्च का महिना चल रहा है और इस महीने बहुत सारी छुट्टियाँ भी होती है तो यह मार्च का महिना घूमने के लिए अच्छा होता है, यदि आप भी इस महीने कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा टूरिस्ट प्लेसस लेकर आये हैं जहां आप इस महीने घूमने के लिए जा सकते हैं। 

1.कंगोजोड़ी गांव- अगर आप प्राकृतिक सौंदर्यता देखना चाहते है तो आपको एक कंगोजोड़ी गांव जरूर जाना चाहिए। यह गांव हिमाचल प्रान्त के सिमसौर जिले में स्थित है, इस गांव पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से लगभग 275 K.M की दुरी तय करनी होगी। इस गांव में आपको शोर और किसी तरह प्रदूषण नहीं मिलेगा। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपके शरीर और आपके दिमाग को तरोताजा महसूस कराएगी, लिहाजा आपकी छुटियों के लिए यह  एक अच्छा प्लेस साबित होगा।


2. बिनसर,उत्तराखंड- अगर आप अपनी फैमली जो कम बजट में गर्मियों के मौसम में कहीं घुमाने का सोच रहे है तो आपको बिनसर जाने का प्लान बनाना चाहिए, क्योकि यहाँ पर इतनी शांति  है की ये ट्रिप आपकी दौड़ भरी जिंदगी की थकान को कम करने में सहायक होगा। 

 
3. कसौनी ,उत्तराखंड - कसौनी ,अल्मोड़ा जिला, उत्तराखंड प्रान्त से 54 K.M दूरी पर है, यह स्थान पर्वतीय सुंदरता के लिए जाना जाता है, यह स्थान इतना मनमोहक है की  अगर आप यहाँ एक बार आये तो दूसरी बार आने के लिए आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। 


4. लैंसडाउन - उत्तराखण्ड के गढ़वाल में स्थित लैंसडाउन एक हिल स्टेशन है, यह मनमोहक होने के साथ साथ सुरक्षित भी है। इस हिल स्टेशन को अंगेजो ने सन 1887 में बसाया था, इसका वास्तविक नाम कालूडांडा था जिसे बदलकर तत्कालीन वायसराय ऑफ इंडिया लॉर्ड लैंसडाउन के नाम पर ही इसका नाम रखा गया।


5. पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) - यह स्थान दिल्ली से 463 KM की दूरी पर स्थित है। पिथौरागढ़ नगर में आने वाले टूरिस्ट के रहने-खाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है, इस स्थान को हिल स्टेशन तो नहीं बोल सकते, लेकिन यह स्थान भी अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है।


6. ऋषिकेश (उत्तराखंड) - यह स्थान हरिद्वार से लगभग २५ KM की दुरी पर स्थित है, यह स्थान अपने सांस्कृतिक धर्म स्थलों के आलावा घने जंगलो और ऊँचे पहाड़ो के लिए भी जाना है। यहाँ पवित्र गंगा नदी बहती है जिसमे लोग रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते है।  यहाँ बंजी जंपिंग, वॉटरफॉल, क्लिंबिंग और ट्रैकिंग के लिए भी लोग आते  हैं। 


7. शोझा (हिमाचल प्रदेश)-  यह स्थान भी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, यहाँ पर आपको ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे जो की अपने सिर्फ फिल्मो में देखे होंगे, हम आशा करते है , ये जानकारी आपके लिए घूमने का प्लान बनाने में सहयक होगी।


8.स्पीति वैली हिमांचल प्रदेश-
हिमाचल प्रदेश हमारे देश का बेहद खूबसूरत राज्य है, यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद हैं, यहां का स्पीति वैली नामक स्थान अपनी ठंडे मौसम के कारण जाना जाता है। जहां एक और पूरा देश गर्मी की मार झेल रहा है वही यहां का तापमान अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस तक रहता है जो आपको गर्मी के मौसम में ठंडी का मजा देने का काम कर सकता है। 


9. रोहतांग दर्रा-
हिमाचल राज्य में मनाली में स्थित रोहतांग पास भी अपने ठंडे में मौसम के लिए जाना जाता है, गर्मियों के दिनों में यहां का अक्सर तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहता है, वहीं रात में या गिरकर 3 डिग्री तक चला जाता है जिसके चलते आपको बेहद ठंडी का अहसास होता है, गर्मियों के मौसम में आप भी खुद को ठंडा रखना चाहते हैं और किसी यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो आपको रोहतांग जरूर जाना चाहिए। 


10.हेमकुंड उत्तराखंड-
देवभूमि उत्तराखंड में कई सारे टूरिस्ट प्लेस मौजूद हैं, हेमकुंड उत्तराखंड का बेहद ठंडा स्थान माना जाता है। यहां पर गर्मियों के मौसम में अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है, यदि आप भी गर्मी से बेहाल हो चुके हैं और कहीं यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको हेमकुंड जरूर जाना चाहिए।