भारत ने इन 13 देशों के साथ साइन किया Air Bubble कॉन्ट्रेक्ट, घूमने का लें भरपूर मजा

भारत ने इन 13 देशों के साथ साइन किया Air Bubble कॉन्ट्रेक्ट, घूमने का लें भरपूर मजा

भारत ने इन 13 देशों के साथ साइन किया Air Bubble कॉन्ट्रेक्ट, घूमने का लें भरपूर मजा-
जो लोग दूसरे देशों में जाने के शौकीन हैं हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है, कोरोना वायरस के चलते जो लोग विदेश में घूमने के लिए नहीं जा पा रहते थे उनके लिए लिए यह खबर खुशी से भर देने वाली है। हाल ही में भारत सरकार ने 13 देशों के साथ  Air Bubble कॉन्ट्रेक्ट को साइन किया है यानि इन देशों में बिना किसी रोक टोक के घूमने के लिए जाया जा सकता है यदि आप भी बहुत दिनों से घर में रहकर परेशान हो गए थे तो आप भी अपने आप को फ्रेश करने के लिए इन देशों की सैर पर जा सकते हैं तो चलिये जानते हैं कौन से वो 13 देश जिनमें आप घूमने के लिए जा सकते हैं, बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-भारत की सबसे घातक मिसाइलें जो किसी भी देश को कर सकती हैं तबाह

1.कनाडा-
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित कनाडा देश के शांतिप्रिय देश के रूप में जाना जाता है, आप कनाडा जाकर वहाँ पर दुनिया के मशहूर नियग्रा फाल्स को देख सकते हैं इसके अलावा कनाडा में और भी खूबसूरत जगह मौजूद हैं जहां पर सैर करने के लिए जाना चाहिये। 

2.जापान-
बौद्ध अनुनायियों का देश जापान भी के बेहद ही खूबसूरत देश हैं जापान को उगते सूरज का देश कहा जाता है आप जापान जाकर पैगोडा मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं, जापानी कल्चर पूरी दुनिया में बहुत मशहूर है आप एक बार जापान की यात्रा जरूर करनी चाहिये। 

3.कतर-
अरब प्रायद्वीप में स्थित यह एक छोटा सा देश है लेकीन यहाँ पर घूमने के लिए पर्याप्त स्थान मौजूद हैं कतर में कई सारी ऊंची ऊंची इमारतें मौजूद हैं और यह देश अपने कल्चर के लिए बेहद मशहूर देश है। 

4.अमेरिका-
यदि आपकी की इच्छा भी अमेरिका घूमने की है अमेरिका में आप सुंदर-सुंदर समुद्र बीच और हालीवूड, डिज्नीलैंड और स्टेच्यू ऑफ़ लिबर्टी जैसी तमाम खूबसूरत चीजों को देखने के लिए अमेरिका की सैर पर जा सकते हैं। 

यह भी देखें-भारत के ऐसी जगह जहां पर भारतीयों का प्रवेश प्रतिबंधित है
5.ब्रिटेन-
ब्रिटेन की राजधानी लंदन जाना हर किसी का सपना होता है, आप भी लंदन जाने की योजना पर विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा अवसर होने वाला है आप अपनी छुट्टियों को बिताने के लिए ब्रिटेन की सैर करने के लिए जा सकते हैं। 

6.संयुक्त अरब अमीरात-
यदि आप की इच्छा दुबई जैसे शहर को घूमने की है तो आपको यूएई की यात्रा पर जरूर जाना चाहिये, दुबई में ही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा मौजूद है इसके अलावा दुबई में दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल भी मौजूद है, आप भी एक बार यूएई की सैर पर जरूर जाइये। 

7.मालदीव-
एशिया महाद्वीप में ,मौजूद मालदीव भी एक खूबसूरत देश है समुद्र से घिरा हुए इस देश में कई सारी घूमने की जगहें मौजूद हैं, आप भी एक बार मालदीव की यात्रा पर जाइये और अपने हॉलिडे को इन्जॉय करके जरूर आइये। 

यह भी देखें-दुनिया की सबसे लंबी हाइवे सुरंग अटल टनल
8.नाइजीरिया-
नाइजीरिया देश अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है लेकीन इस देश की परम्परायें दुनिया के दूसरे देशों से बिल्कुल अलग हैं आप नाइजीरिया में Lagos, Kano और Abuja जैसे टूरिस्ट प्लेस घूमने के लिए जा सकते हैं। 

9.फ्रांस-
दुनिया का सबसे महंगा शहर पेरिस फ्रांस की राजधानी है फ्रांस दुनिया भर में अपने फैशन और लजीज भोजन के लिए फेमस है आप फ्रांस की सैर पर जा सकते हैं और पेरिस में स्थित एफ़िल टॉवर को भी देख सकते हैं। 

10.अफ़गानिस्तान-
भारत का पड़ोसी देश अफगानिस्तान भी एक खूबसूरत देश है यदि आप भी इस देश के सैर करने का प्लान बना रहे हैं तो अब आप यहाँ पर जा सकते हैं अफगानिस्तान में कई सारी एतिहासिक इमारतें जैसे जुमा मस्जिद, जाम की मीनार और काबुल का चिड़ियाघर मुख्य है आप यहाँ पर घूमने के लिए जा सकते हैं। 

11.बहरीन-
बहरीन को द्वीपों का देश कहा जाता है क्योंकि बहरीन में 33 से अधिक द्वीप मौजूद है आप यहाँ पर जाकर अपनी छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं, आप बहरीन के beaches पर सकून भरे पल व्यतीत कर सकते हैं। 

12.जर्मनी-
यूरोप का सबसे मशहूर देश जर्मनी भी किसी खूबसूरत देश से कम नहीं है, जर्मनी में रात की सैर करना बेहद रोमांचक होता है, जर्मनी में बहुत सारी सुंदर आर्ट गैलरी और म्यूजियम मौजूद हैं आपको घूमने के लिए एक बार जर्मनी जरूर जाना चाहिये। 

13.इराक-
यदि आप इस्लामिक वास्तुकला के उदाहरणों को देखना चाहते हैं तो आपके लिए इराक सबसे मुफीद जगह होने वाली है, आप इराक में मेसोपोटामिया सभ्यता से जुड़े हुए कई सारे अवशेष को देख सकते हैं।