गूगल से जुड़ी हुई रोचक जानकारी

गूगल से जुड़ी हुई रोचक जानकारी

 
गूगल से जुड़ी हुई रोचक जानकारी-

बिना गूगल के इंटरनेट का इस्तेमाल करना आज के समय में संभव नहीं हैं, इंटरनेट की दुनिया अगर कोई सबसे बड़ा नाम है तो वो नाम गूगल हैं। गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है, सुबह-सुबह आँख खुलते ही पहले मोबाईल के सर्च इंजन गूगल पर ही ध्यान जाता है, ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि गूगल आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है, अपने फास्ट और स्मार्ट कार्य के चलते हुए गूगल आज दुनिया में सबसे आगे है।

गूगल अमेरिका के एक बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कंपनी है गूगल का निर्माण दो छात्र लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने किया था गूगल की स्थापना 4 सितंबर 1998 को की गई थी। गूगल ने सार्वजनिक रूप से 19 अगस्त 2004 को काम करना शुरू किया।  गूगल से जुड़ी हुई कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे, आज हम आपसे गूगल से जुड़ी हुई कुछ रोचक जानकारी को साझा करेंगे तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-इस कारण कुत्ते को घी हजम नहीं होता

1.गूगल में हर हफ्ते लाखों लोग नौकरी के अप्लाइ करते हैं-

गूगल में नौकरी करने के लिए हर हफ्ते लगभग 2,20,000 लोग आवेदन करते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही लोगों को नौकरी मिल पाती है, क्योंकि गूगल में काम करने के लिए कठिन इंटरव्यू के गुजरना पड़ता है। गूगल में नए वर्कर को 'नुगलर्स' के नाम से पुकारा जाता है। गूगल में वर्तमान समय में 4,170,00 कर्मचारी काम कर रहे हैं और उनमे से कई सारे कर्मचारी अरबपति भी बन चुके हैं। 

2.गूगल हर सेकंड लाखों कमाता है-

गूगल की कमाई का मुख्य जरिया adword है जो की विज्ञापन से पैसे कमाता है, गूगल प्रति सेकंड तकरीबन 9,30,900 रूयपे कमाता है, गूगल के 70 से अधिक दफ्तर 40 देशों में मौजूद हैं। 

यह भी देखें-डिजिटल मार्केटिंग क्या है ?

3.google गलत स्पेलिंग का नतीजा है-

larry page और surgey brin ने शुरू में गूगल का नाम backrub रखा था लेकिन इसको बाद में googol कर दिया गया जिसका अर्थ  1 पीछे 100 जीरो लगाने से जो संख्या बनती है उसे googol कहा जाता है, googol नाम भी बहुत अधिक दिनों तक नहीं चल सका क्योंकि डोमेन खरीदते समय धोखे से googol की जगह google हो गया जो आज तक चल रहा है। 

4.गूगल के दफ्तर में बकरियाँ-

गूगल के दफ्तर में करीब 200 बकरियों को रखा गया है क्योंकि मशीनों से घास काटने से शोर उत्पन्न होता है जिससे गूगल के कर्मचारी परेशान हो सकते हैं। 

यह भी देखें-Original चार्जर की पहचान कैसे करें

5.गूगल का होमपेज साधारण क्यों है-

गूगल को जिस समय लांच किया गया था उस समय इसके पेज को साधारण रखा गया था क्योंकि गूगल को बनाने वालों को html की अधिक जानकारी नहीं थी, तब से लेकर आज तक गूगल के होमपेज को साधारण ही रखा गया है। 

6.गूगल हर हफ्ते कंपनियां खरीदता है-

गूगल हर हफ्ते कोई ना कोई कंपनी खरीदता रहता है, गूगल ने 2006 में यूट्यूब को खरीदा था लेकिन उस समय इसको गूगल की सबसे बड़ी गलती का नाम दिया गया था, लेकिन गूगल यूट्यूब को ऐसा बना दिया है आज यूट्यूब गूगल सबसे बड़ा कमाई का जरिया बन गया है और हर महीने यूट्यूब दुनिया में तकरीबन 6 अरब घंटों तक देखा जाता है।