हिन्दी में मौसम की जानकारी

हिन्दी में मौसम की जानकारी

मौसम की जानकारी अब हिन्दी में

आजकल हमारे देश में मानसून का सीजन चल रहा है देश के अधिकांश हिस्से में लगातार बारिश हो रही है हम सभी को मौसम की सही-सही जानकारी प्राप्त करने के लिए एक Live Weather Application की आवश्यकता होती है|

जिसके द्वारा हम लोग अपने शहर के मौसम का हाल आसानी से जान सकें और मौसम के अनुसार हमलोग अपने कामों की तैयारी कर सकें|

कभी-कभी हम लोगों को बाहर जाना पड़ता है लेकिन, हमें अचानक पता चलता है बारिश होने वाली है, जिससे वहीं से हमें अपनी यात्रा को निरस्त करना पड़ता है, यदि हमें किसी तरह से मौसम की सही-सही जानकारी मिल जाए तो हमलोग आसानी से कहीं भी आ जा सकते हैं।

 

मौसम की सही और सटीक जानकारी देने के लिए भारत सरकार ने Mausam नाम का एक ऐप (Application) लांच किया है| जिसके द्वारा मौसम की सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

इस एप्लीकेशन के अंदर 200 शहरों को जोड़ा गया है और आगे चलकर और भी शहरों को जोड़ा जाएगा।

 

इस Application के अंदर आपको सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी दिखाया जाता है|

 

और इसके अलावा चंद्रमा के निकलने और ढलने के समय को भी इसमे बताया जाता है|

 

इसके साथ-साथ आपके शहर मे हवा की गति क्या है इसको भी देख सकते हैं।

 

यदि आपके शहर मे मौसम ज्यादा खराब होगा तो इसकी भी जानकारी आपको मिल जाएगी।

इस Application की सबसे अच्छी बात ये है कि इसको आप हिन्दी भाषा में भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमे आपको अपनी हिन्दी भाषा मे मौसम की सटीक जानकारी आसानी से मिल जाएगी।