Sawan 2022 : सावन के पवित्र महीने में अपने घर लाये ये पौधे

Sawan 2022 : सावन के पवित्र महीने में अपने घर लाये ये पौधे

Sawan 2022 : सावन के पवित्र महीने में अपने घर लाये ये पौधे, मिलेंगे चमत्कारिक लाभ-

दोस्तों सावन का महिना भगवान भोलेनाथ का महिना माना जाता है, इस महीने में जो भी व्यक्ति भगवान शिव जी की पूजा करता है उस पर भोलेनाथ अधिक प्रसन्न हो जाते हैं और उसकी मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है। सावन के महीने में भोलनाथ को खुश करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के अनुष्ठान करते हैं कोई रुद्राभिषेक करता है, कोई कावड़ यात्रा पर जाता है तो कोई रोजाना भोलेनाथ के दरबार में जाकर शिव जी को जल चढ़ाता है। 

 

इस वर्ष सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से होने जा रही है, इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ने वाले हैं, जिनमे से पहला सोमवर 18 जुलाई 2022 को और सावन का अंतिम सोमवार 8 अगस्त 2022 को पड़ने जा रहा है। दोस्तों सावन का महिना बेहद पवित्र होता है, सावन में आपको कुछ पौधे अपने घर जरूर लाना चाहिये इन पौधों को घर में लगाने  और पूजा करने से आपको कई सारे लाभ मिलते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन में आपको कौन-कौन से पौधे अपने घर में लाने चाहिये, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Sawan 2022 : सावन के पवित्र महीने में इन चीजों के साथ भोलेनाथ का करे अभिषेक

 

बेल और बरगद का पौधा-
सावन के महीने में आपको बेल और बरगद के पेड़ को जरूर लाना चाहिये, वास्तु शास्त्र की माने तो बेल और बरगद का पेड़ में भगवान शंकर जी वास करते हैं, इसलिए हमें शिव जी पूजा करते समय उन्हे बेलपत्र जरूर अर्पित करना चाहिये इससे आपकी सारी परेशानियों का अंत होता है और हर महीने की त्रयोदशी तिथि को बरगद के पेड़ की पूजा करने से आपको चमत्कारिक फायदे मिलते हैं। 

 

पीपल का पेड़-
सावन के महीने में आपको अपने घर में पीपल के पेड़ को जरूर लाना चाहिये, शास्त्रों की माने तो पीपल के पेड़ में कई सारे देवी और देवता निवास करते हैं, इसलिए नियमित रूप से पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने से और पीपल के नीचे दीपक जलाने से हमारे ऊपर मौजूद सारे दोष जल्द दूर हो जाते हैं। पीपल की पूजा करने से शनि दोष भी दूर होता है और शनिदेव की कृपा हम पर बनी रहती है, यदि आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको मंगलवार और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ ने नीचे शाम को  दीपक जरूर जलाना चाहिये इससे आपके ऊपर चल रहा शनि दोष समाप्त हो जायेगा और आपको शनिदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

 

शमी का पौधा-
आपको सावन के पवित्र महीने में केले के पेड़ को जरूर लाना चाहिये, शमी का पेड़ के पत्तों को भगवान भोलेनाथ को चढ़ाने से आप पर शिव जी कृपा हमेशा बनी रहती है, शमी का पेड़ पर प्रत्येक शनिवार के दिन सरसों के तेल दीपक जलाने से आपके परिवार पर आने वाले सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और आपका परिवार नकारात्मक शक्तियों से बचा रहता है। 

यह भी देखें-Sawan 2022 : सावन में अपनी राशि के अनुसार भोलेनाथ को अर्पित करें ये चीजें

केले का पौधा-
सावन में महीने में आपको अपने घर में केले के पेड़ को जरूर लाना चाहिये, सावन महीने की एकादशी तिथि को केले के पौधे को घर के पीछे लगाने से आपको कई सारे लाभ मिलते हैं, केले को घर के सामने लगाना अशुभ माना जाता है इसलिए केले को घर के पीछे लगाना चाहिए और इसमें जल भी चढ़ाना चाहिये।