सावन 2022: सावन के दूसरे सोमवार के दिन बन रहा है ये खास योग

सावन 2022: सावन के दूसरे सोमवार के दिन बन रहा है ये खास योग

सावन 2022: सावन के दूसरे सोमवार के दिन बन रहा है ये खास योग, व्रत और पूजा करने से मिलेगी सफलता-

दोस्तों सावन का महिना भगवान भोलेनाथ का महिना माना जाता है, इस महीने में जो भी व्यक्ति भगवान शिव जी की पूजा करता है उस पर भोलेनाथ अधिक प्रसन्न हो जाते हैं और उसकी मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है। सावन के महीने में भोलनाथ को खुश करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के अनुष्ठान करते हैं कोई रुद्राभिषेक करता है, कोई कावड़ यात्रा पर जाता है तो कोई रोजाना भोलेनाथ के दरबार में जाकर शिव जी को जल चढ़ाता है। 

 

इस वर्ष 2022 में सावन में पड़ने वाले सोमवार-

सावन का पहला सोमवार - 18 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का दूसरा सोमवार - 25 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का तीसरा सोमवार -  01 अगस्त 2022 सोमवार
सावन का अंतिम सोमवार - 08 अगस्त 2022,  सोमवार

यह भी देखें- सावन 2022: अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिये सावन के महीने में जरूर खरीदें ये 5 चीजें

सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को होने जा रहा है, इस दिन सावन का पहला प्रदोष व्रत रखा जाने वाला है,  इसलिए इस सोमवार की विशेषता और बढ़ जाती है, न के दूसरे सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat 2022) के दिन सुबह से लेकर दोपहर 3 बजकर 4 मिनट तक ध्रुव योग का शुभ संयोग बन रहा है. वहीं इस दिन मृगशिरा नक्षत्र देर रात 1 बजकर 6 मिनट तक है. इसके अलावा इस दिन शुभ समय दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक हैं। 


 
सावन के दूसरे सोमवार का शुभ योग-
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 05:38 बजे से लेकर देर रात 01:06 बजे तक
बुधादित्य योग- इस​ दिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का भी निर्माण हो रहा है.
अमृत सिद्धि योग- सुबह 05:38 बजे से लेकर देर रात 01:06 बजे तक

यह भी देखें- Sawan 2022: सावन में भोलेनाथ की पूजा करते समय शिवलिंग पर अर्पित ना करें ये 7 चीजें

सावन के दूसरे सोमवार का राजयोग-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के दूसरे सोमवार पर राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है, इस दिन शश और हंस नामक दो राजयोग बन रहे हैं, हंस राजयोग का संबंध बृहस्पति देव से होता है. जबकि शश नामक राजयोग पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि कराने वाला माना जाता है।