सावन 2022: अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिये सावन के महीने में जरूर खरीदें ये 5 चीजें

सावन 2022: अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिये सावन के महीने में जरूर खरीदें ये 5 चीजें

सावन 2022: अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिये सावन के महीने में जरूर खरीदें ये 5 चीजें-

दोस्तों सावन का महिना भगवान भोलेनाथ का महिना माना जाता है, इस महीने में जो भी व्यक्ति भगवान शिव जी की पूजा करता है उस पर भोलेनाथ अधिक प्रसन्न हो जाते हैं और उसकी मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है। सावन के महीने में भोलनाथ को खुश करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के अनुष्ठान करते हैं कोई रुद्राभिषेक करता है, कोई कावड़ यात्रा पर जाता है तो कोई रोजाना भोलेनाथ के दरबार में जाकर शिव जी को जल चढ़ाता है। 

यह भी देखें-Sawan 2022 : सावन में अपनी राशि के अनुसार भोलेनाथ को अर्पित करें ये चीजें

इस वर्ष सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से होने जा रही है, इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ने वाले हैं, जिनमे से पहला सोमवर 18 जुलाई 2022 को और सावन का अंतिम सोमवार 8 अगस्त 2022 को पड़ने जा रहा है। दोस्तों सावन के महीने में भोलेनाथ से जुड़ी चीजों को घर में लाना बेहद शुभ माना जाता है इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन के महीने में कौन सी चीजों को अपने घर मे लाना चाहिये, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

इस वर्ष 2022 में सावन में पड़ने वाले सोमवार-

सावन का पहला सोमवार - 18 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का दूसरा सोमवार - 25 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का तीसरा सोमवार -  01 अगस्त 2022 सोमवार
सावन का अंतिम सोमवार - 08 अगस्त 2022,  सोमवार

यह भी देखें-Sawan 2022: सावन में भोलेनाथ की पूजा करते समय शिवलिंग पर अर्पित ना करें ये 7 चीजें

भस्म-

भस्म-
सावन में भस्म को खरीदकर घर लाने से कई सारे लाभ मिलते हैं, भोलेनाथ की भस्म को घर में रखने से घर में आने वाली दरिद्रता दूर हो जाती है, आप जब भी किसी शिव मंदिर में जाते हैं तो वहाँ से आपको भस्म लेकर आना चाहिए और अपने घर के पूजा घर में रख लेना चाहिए और शिव जी पूजा करते समय भस्म का इस्तेमाल करना चाहिये। 

डमरू-

डमरू-
भोलेनाथ के हाथ में हमेशा डमरू मौजूद होता है, जिस किसी के घर में डमरू मौजूद होता हैं वहाँ कभी भी दुख नहीं आते हैं, भोलेनाथ की कृपा से सारे काम अपने आप बनते रहते हैं, इसलिए आपको इस सावन के पवित्र महीने में अपने घर में डमरू जरूर लेकर आना चाहिये और प्रतिदिन भोलेनाथ की पूजा के दौरान डमरू को बजाना चाहिये। 

गंगाजल-

गंगाजल-
गंगा जी भोलेनाथ की जटा में मौजूद रहती है, सावन के महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग गंगाजल को लेकर कांवर यात्रा पर जाते हैं और भोलेनाथ को गंगाजल से अभिषेक करते हैं। सावन के पवित्र महीने में यदि आप अपने घर में गंगाजल को लेकर आते हैं और भोलेनाथ की पूजा करते समय इसको चढ़ाते हैं तो इससे भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहती है। 

त्रिशूल-


त्रिशूल-
त्रिशूल भोलेनाथ का पसिद्ध अस्त्र है, जिस किसी के घर में त्रिशूल मौजूद होता है उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, आपको सावन के महीने में अपने घर में तांबे, चांदी का त्रिशूल खरीद कर जरूर लाना चाहिये और भगवान भोलेनाथ की तस्वीर के पास रखना चाहिये इससे आप आर्थिक परेशानियों से दूर रहते हैं। 

रुद्राक्ष-

रुद्राक्ष-
रुद्राक्ष भगवान भोलेनाथ का पर्याय होता है, रुद्राक्ष को सावन में अपने घर में जरूर लाना चाहिए ऐसा करने से आप ऊपर आने वाली सारी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, आप रुद्राक्ष की बनी हुई माला भी धारण कर सकते हैं इससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। \

 

नोट- इस में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '