सपने में दिखे ये चीजें तो समझ जाएं जल्द दूर होने वाली है धन की कमी

सपने में दिखे ये चीजें तो समझ जाएं जल्द दूर होने वाली है धन की कमी

सपने में दिखे ये चीजें तो समझ जाएं जल्द दूर होने वाली है धन की कमी-

दोस्तों सपनों की दुनिया हमेशा से रहस्यमयी रही है, कब किसको कौन सा सपना या जाए इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं होता है। सपने तो हम सभी देखते हैं, सपने हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं के प्रति हमे आगाह करते हैं। जो  घटनाएं हमारे  भविष्य मे होने वाली होती हैं उनका संकेत हमे सपनों के रूप के मिल जाता है, कुछ सपने देखने में अच्छे होते हैं लेकिन उनका परिणाम बुरा होता है जबकि कुछ सपने देखने में बुरे होते हैं लेकिन उनका परिणाम हमारे लिए अच्छा होता है, सपनों का परिणाम जानकर ही हमें पता चलता है कि जो सपना हमने देखा है वो हमारे लिए अच्छा है या फिर बुरा है। 

 

दोस्तों जब हम सोते हैं तो हमारा मन हमारे वश में नहीं होता है वो नींद की अवस्था में इधर-उधर घूमता रहता है, जब मन नींद में भटकता है तब हम लोगों को सपने आते हैं। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे यदि आप सपने में देखते हैं तो आपको जल्द ही धन मिलने का संकेत होता है, तो बने रहिए हमारे साथ जानते हैं कि कौन सी चीजें होती हैं जो धन मिलने की ओर इशारा करती हैं। 

यह भी देखें-Vastu tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार नया घर खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

1.सपने में भगवान देखना-
भगवान की पूजा तो हम सभी लोग करते हैं और अपनी मनोकामना मांगते हैं, लेकिन यदि आपको सपने में भगवान के दर्शन हो जाते हैं तो यह आपके लिए बेहद उत्तम स्वप्न होता है। सपने में भगवान देखने से आप पर देवी और देवताओं की कृपा होने वाली है और आने वाले सपने में आपको धन की प्राप्ति भी होने वाली है। 

 

2.सपने में दीपक देखना-
सपने में दीपक देखना भी बेहद शुभ स्वप्न होता है, यदि आप ऐसा सपना देखते हैं तो इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में धन की प्राप्ति होने वाली है, इसलिए जब भी आप सपने में जलता हुआ दीपक देखते हैं तो आपको इससे प्रसन्न हो जाना चाहिये क्योंकि यह बेहद शुभ फल देने वाला सपना होता है। 

 

3.सपने में मछली देखना-
सपने में मछली को देखना भी शुभ फल देने वाला स्पैन होता है, क्योंकि मछली को माता लक्ष्मी जी का सूचक माना जाता है, स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में यदि मछली दिखाई देती है तो आप पर माता लक्ष्मी जी की कृपा होने वाली है और आपको अचानक से धन की प्राप्ति होने वाली है। 

यह भी देखें- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पास नहीं होनी चाहिये ये 10 चीजें, वरना रुक जाती है तरक्की

4.सपने में चूहे देखना-
सपने में यदि आपको चूहे दिखाई देते हैं तो स्वपनशास्त्र के अनुसार यह आपके लिए बेहद शुभ संकेत देने वाला सपना होता है, सपने में चूहे देखने से आपको जल्द ही धन मिलने का संकेत होता है। स्वपनशास्त्र के अनुसार सपने में चूहे देखने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और आपके जीवन में खुशहाली आती है। 

 

5.सपने में गाय देखना-
सपने गाय देखना भी बेहद शुभ फल देने वाला सपना होता है, गाय को अलग-अलग अवस्था में देखने से अलग-अलग फल की प्राप्ति होती है। सपने में यदि आपको चितकबरी गाय दिखाई देती है तो इसका अर्थ आपको सूद ब्याज के व्यापार में लाभ मिलने का सनकते होता है वहीं आपको सपने में दूध देती हुई गाय दिखाई देती है तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि आने वाली है। 

यह भी देखें-वास्तु शास्त्र के अनुसार किस पेड़ पर कौन से देवता करते हैं वास

6.सपने में लड़की को नाचते हुए देखना-
सपने में यदि आप किसी लड़की या फिर स्त्री को नाचते हुए देखते हैं तो यह सपना भी आपके लिए शुभ होता है, सपने में स्त्री को नाचते हुए देखने से आपको जल्द ही धन प्राप्त होने वाला है यह सपना आपके जीवन में सुख-समृद्धि आने का संकेत देता है।