वास्तु टिप्स: शुक्रवार को करें मनी प्लांट जुड़ा यह उपाय, कर देगा मालामाल

वास्तु टिप्स: शुक्रवार को करें मनी प्लांट जुड़ा यह उपाय, कर देगा मालामाल

दोस्तों वास्तुशास्त्र में ऐसे कई सारे उपाय बताए गए हैं जिनको अपनाकर आप सुख, समृद्धि, धन एवं ऐश्वर्य में वृद्धि कर सकते हैं। और यह सब पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों के बारे में भी बताया गया है जिन को घर में रखने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है बल्कि वातावरण भी शुद्ध होता है। वैसे तो तुलसी का पौधा घर में रखना तो  काफी उत्तम माना जाता है। परन्तु, तुलसी के पौधे के अलावा घर में मनी प्लांट को लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। और वहीँ अगर मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष तो दूर होने के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बनी रहती है। इसीलिए मनी प्लांट को घर में लगाते समय सही दिशा का ध्यान जरूर रखें। दोस्तों आइये जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में...

कलावा बांधना माना जाता है शुभ :

दोस्तों मनी प्लांट में कलावा बांधना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर मनी प्लांट कि जड़ में लाल रंग का कलावा बाँधा जाए तो माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त हो सकती है।

मनी प्लांट को दूध अर्पित कर सकते हैं

किसी भी पौधे के लिए पानी बहुत आवश्यक होता है वैसे ही मनी प्लांट के लिए भी जल ही जीवन है। लेकिन, वहीं अगर मनी प्लांट को नियमित पानी देते समय उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिला दिया जाए तो व्यक्ति के तरक्की के रास्ते तो खुलते हैं साथ ही आर्थिक लाभ के भी संयोग बनते हैं।

मनी प्लांट को घर से बाहर नहीं लगाना चाहिए

दोस्तों के लोग मनी प्लांट ले तो आते हैं पर सही जानकारी न होने की वजह से वह मनी प्लांट को घर के बाहर लगा देते हैं। अगर वास्तुशास्त्र की माने तो मनी प्लांट को कभी भी घर से बाहर नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट को बाहर रखने से आने जाने वाले लोगों की बुरी नजर इस पर पड़ती है, जो कि अच्छा नहीं माना जाता है।