Guru Purnima 2022: इस गुरु पूर्णिमा अपनी राशि के अनुसार करे दान

Guru Purnima 2022: इस गुरु पूर्णिमा अपनी राशि के अनुसार करे दान

Guru Purnima 2022: इस गुरु पूर्णिमा अपनी राशि के अनुसार करे दान, जीवन में मिलेंगी खुशियां-

दोस्तों हमारे हिन्दू धर्म में हिन्दी के 12 महीने चैत्र / चैत, वैशाख / बैसाख, जेष्ठ / जेठ, आषाढ़ / आसाढ़, श्रवण / सावन, भाद्रपद / भादो, आश्विन, कार्तिक / कातिक, अगहन, पौष / पूस, माघ / माग॔शीष॔, फाल्गुन / फागन होते हैं। हिन्दी के हर महीने का अपना अलग महत्व होता है, उसी तरह आषाढ़ महिना भी हमारे हिन्दू धर्म के हिसाब बेहद महत्वपूर्ण होता है। आषाढ़ महीने में कई सारे त्योहार होते है, आषाढ़ आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा कहा जाता है, इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का त्योहार 13 जुलाई 2022 को पड़ने वाला है। 

 

हमारे हिन्दू धर्म में गुरु का विशेष दर्जा है, गुरु को भगवान से ऊपर का पद दिया गया है, गुरु हमें ज्ञान देते हैं और जीवन के सच्चाईयों के बारे में बताते हैं। मान्यताओं के माने तो गुरु पूर्णिमा के दिन महर्षि वेदव्यास जन्म हुआ था, आज हम आपको गुरु पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए, इसके बारे में बताने जा रहे हैं, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Sawan 2022: भोलेनाथ का प्रिय महिना सावन 2022 कब से हो रहा है शुरू

मेष राशि-
इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुड़ और लाल रंग के कपड़े जरूरतमंदों को दान करने चाहिए, ऐसा करने से आपको आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है, और धन अर्जन के नए स्त्रोत बनने लगते हैं। 

वृष राशि-
इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर  मिश्री का दान करना चाहिये, इसके साथ-साथ आपको अपने घर में घी की ज्योति जलाकर गुरु की पूजा भी करनी चाहिये, इससे गुरु की कृपा आप पर बनी रहती है। 

मिथुन राशि-
इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गाय को हरा चारा खिलाना चाहिये, इसके अलावा आपको इस दिन हरी मूंग का दान करना चाहिये, ऐसा करने आपका दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहती है। 

कर्क राशि-
इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गरीब व जरूरतमंद लोगों को चावलका दान करना चाहिये, ऐसा करने से आपको तनाव से मुक्ति मिलती है और आपका जीवन चिंता मुक्त रहता है। 

सिंह राशि-
इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर  गेहूं का दान करना चाहिए, ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है और आपको हर जगह इज्जत मिलती है। 

कन्या राशि-
इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर किसी योग्य ब्राह्मण को भोजन करार अपने सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा देनी चाहिए।

तुला राशि-
इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर  कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए, ऐसा करने से आपको यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है और आपका मान-सम्मान बढ़ता है। 

वृश्चिक राशि-
इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बंदरों को चने और गुड़ खिलाने चाहिए और गरीब बच्चों को किताबों और पढ़ने लिखने की चीजों को देना चाहिये। 

धनु राशि-
इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मंदिरों में चने का दान देना चाहिए, ऐसा करने से आपके घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है जिसके कारण आपको आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है। 

मकर राशि-
इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर  गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण करना चाहिए, ऐसा करने से आपकी नौकरी और व्यवसाय में आ रही परेशानियाँ जल्द दूर हो जाती हैं। 

कुंभ राशि-
इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को कपड़े, अन्न का दान देना चाहिए, ऐसा करने से आपको बुजुर्गों को आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे आपके जीवन में आ रही बधाये दूर हो जाती हैं। 

मीन राशि-
इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हल्दी और बेसन से बनी मिठाइयां गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान देनी चाहिए, ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो जाती हैं।