Astrology In Hindi: राशि के अनुसार अपने पास रखे रुमाल, खुल जायेंगे सफलता के द्वार

Astrology In Hindi: राशि के अनुसार अपने पास रखे रुमाल, खुल जायेंगे सफलता के द्वार

Astrology In Hindi: राशि के अनुसार अपने पास रखे रुमाल, खुल जायेंगे सफलता के द्वार-

दोस्तों वास्तु शास्त्र और राशिफल के अनुसार हमारी राशि के अनुसार रंग हमारे लिए शुभ माने जाते हैं, कुछ ऐसे भी रंग होते हैं जो हमारे लिए अशुभता भी लेकर आते हैं। ज्योतिष शास्त्र की माने यदि आप अपनी राशि के अनुसार अपने पास उस रंग का रुमाल रखते हैं तो इससे आपको हर जगह सफलता मिलती है और आपका सम्मान होता है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस राशि के जातकों को किस रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिये, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

1.मेष राशि-
मेष राशि मे जातकों का स्वामी मंगल ग्रह होता है, इस राशि के जातकों के लिए  लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग शुभ माना जाता है, यदि जातक अपने पास  लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग के रुमाल को रखते हैं तो उनका आत्मविश्वास बढ़ने लगता है और उन्हे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। 

2.वृषभ राशि-
वृषभ राशि के जातकों का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, इस राशि के जातकों के लिए सफेद, हरा, फिरोजी या सिलवर रंग शुभ माना जाता है, यदि जातक अपने पास सफेद, हरा, फिरोजी या सिलवर रंग के रुमाल को रखता है तो इससे शुभ समाचार मिलने का योग बंता है और उसे सफलता भी मिलती है। 

3.मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों का स्वामी बुध ग्रह होता है, इस राशि के जातकों के लिए  हरा,नीला,जमुनी व सी ग्रीन कलर शुभ माना जाता है, यदि जातक अपने पास  हरा,नीला,जमुनी व सी ग्रीन कलर के रुमाल को रखते हैं तो इससे उनकी बुद्धि प्रखर होने लगती है और जीवन में नई ऊर्जा का विकास होता है। 

4.कर्क राशि-
कर्क राशि राशि के जातक का स्वामी चंद्रमा होता है, इस राशि के जातकों के लिए  सफ़ेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन शुभ होता है, यदि जातक अपने पास  सफ़ेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन के रंगों के रुमाल को रखते हैं तो इससे उनका मान-सम्मान बढ़ने लगता है। 

5.सिंह राशि-
सिंह राशि राशि के जातकों का स्वामी सूर्य होता है, इस राशि के जातकों के लिए लाल,केसरिया,गुलाबी,पीला एवं सफ़ेद रंग शुभ होता है, यदि जातक अपने पास लाल,केसरिया,गुलाबी,पीला एवं सफ़ेद रंग के रुमाल को रखते हैं तो उनपर हमेशा सूर्य देव की कृपा बनी रहती है, जिससे उनको कई सारे शुभ फल प्राप्त होते हैं। 

6.कन्या राशि-
कन्या राशि राशि के जातकों का स्वामी बुध होता है, इस राशि के लिए हरा,तोतई,नीला,जामुनी एवं पीला रंग शुभ होता है, यदि जातक अपने पास हरा,तोतई,नीला,जामुनी एवं पीले का रुमाल रखते हैं तो इससे उनकी बौद्धिक क्षमता में सुधार होता है और घर का माहौल हमेशा खुशहाल बना रहता है। 

7.तुला राशि-
तुला राशि के जातकों का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, इस राशि के लोगों के लिए  सफ़ेद,फिरोजी,गुलाबी या हल्के रंग शुभ माने जाते हैं, यदि जातक अपने पास  सफ़ेद,फिरोजी,गुलाबी या हल्के रंग के रुमाल को रखता है तो इससे उनको नौकरी में पदोन्नति मिलती है और धन का लाभ भी मिलता है। 

8.वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातकों का स्वामी मंगल ग्रह होता है, इस राशि के जातकों के लिए लाल,गुलाबी,सफ़ेद या केसरिया रंग शुभ माना जाता है, यदि जातक अपने पास लाल,गुलाबी,सफ़ेद या केसरिया रंग के रुमाल को रखते हैं तो इससे उनको नई ऊर्जा मिलती है और वाहन खरीदने का सपना जल्द पूरा हो जाता है। 

9.धनु राशि-
धनु राशि के जातकों का स्वामी बृहस्पति होता है, इस राशि के जातकों के लिए पीला, लाल, गुलाबी या केसरिया रंग शुभ होता है, यदि जातक अपने पास पीला, लाल, गुलाबी या केसरिया रंग के रुमाल को रखते हैं तो इससे उनके जीवन में सारे काम सफल होने लगते हैं। 

10.मकर राशि-
मकर राशि के जातकों का स्वामी शनि होता है, इस राशि के लोगों के लिए नीला, काला, जामुनी, आसमानी तथा सफ़ेद रंग शुभ माना जाता है, यदि जातक अपने पास नीला, काला, जामुनी, आसमानी तथा सफ़ेद रंग के रुमाल को रखते हैं तो इससे उनके जीवन में आने वाली सारी बाधायें दूर हो जाती हैं। 

11.कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों का स्वामी शनि होता है, इस राशि के जातकों के लिए काला,नीला,हरा एवं सफ़ेद रंग शुभ होता है, यदि जातक अपने पास काला,नीला,हरा एवं सफ़ेद रंग के रुमाल को रखते हैं तो इससे उनको धन लाभ का योग बनता है और उन्हे हर काम सफलता प्राप्त होती है। 

12.मीन राशि-
मीन राशि के जातकों का स्वामी गुरु होता है, इस राशि के जातकों के लिए पीला, केसरिया, लाल, सफ़ेद एवं गुलाबी रंग शुभ होता है, यदि जातक अपने पास  पीला, केसरिया, लाल, सफ़ेद एवं गुलाबी रंग के रुमाल को रखते हैं तो इससे उनके जीवन में सकारात्मकता आने लगती है और समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ने लगता है।