छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना: भजन-

 

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
कहते लोग इसे राम का दिवाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

यह भी देखें-लाल लंगोटे वाले वीर हनुमान है: भजन

पाँव में घूंघरु बांध के नाचे
राम जी का नाम इसे प्यारा लागे
राम ने भी देखो इसे खुब पहचाना
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥

 

जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्रीराम का
लगता हैं पहरा वहाँ वीर हनुमान का
राम के चरण में हैं इनका ठिकाना
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥

 

नाच नाच देखो श्रीराम को रिझाये
बनवारी देखो नाचता ही जाये
भक्तों में भक्त बडा दुनियाँ ने माना
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥

यह भी देखें-वीरो के भी शिरोमणि, हनुमान जब चले: भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
कहते लोग इसे राम का दिवाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना