Chanakya niti: युवाओं को जल्द छोड़ देनी चाहिये ये तीन आदतें, वरना होगा नुकसान

Chanakya niti: युवाओं को जल्द छोड़ देनी चाहिये ये तीन आदतें, वरना होगा नुकसान

Chanakya niti: युवाओं को जल्द छोड़ देनी चाहिये ये तीन आदतें, वरना होगा नुकसान-

दोस्तों आचार्य चाणक्य को हम सभी लोग जानते हैं,चाणक्य को हमलोग विष्णु गुप्त कौटिल्य आदि नामों से जानते हैं। चाणक्य बहुत ही कुशाग्र बुद्धि होने के साथ अलग-अलग विषयों पर गहन जानकारी रखते थे, उन्हे अर्थशास्त्र का बड़ा ही विद्वान कहा जाता है, आचार्य चाणक्य के जीवन में कई सारी मुसीबतें आई लेकिन इन्होंने उनका डटकर सामना किया है और मुसीबतों को परास्त करके जीवन के रास्ते पर हमेशा आगे बढ़े रहें। आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धिमानी से नन्द वंश के राजा घनानन्द को चन्द्रगुप्त के हाथों परास्त किया और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवालिया, चाणक्य ने चन्द्रगुप्त को राजा बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

 

चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में युवाओं को लेकर भी कई सारी बातें कही हैं, चाणक्य के अनुसार लोगों का यौवन सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। युवा लोग यदि अपनी युवावस्था में लापरवाही बरतते हैं तो तो दूसरे लोगों से प्रतिस्पर्धा में पीछे छूट जाते हैं, और अपने जीवन में सफलता का स्वाद नहीं चख पाते हैं। आज हम आपको कुछ बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको जितनी जल्दी हो सके तो छोड़ देना चाहिये तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Chanakya niti: इस तरह की स्त्री से विवाह करने वाला पुरुष होता है भाग्यशाली

1.गलत लोगों की संगति से दूर रहें-
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि युवा वर्ग के लोगों को गलत लोगों की संगति से बचकर रहना चाहिये क्योंकि संगति हमारे मार्ग की दिशा और दशा तय करती है। युवावस्था में हमारी मुलाकात कई तरह के लोगों से होती रहती है जिनमे से कुछ अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे होते हैं हमें बुरे लोगों की पहचान अच्छे से करनी चाहिये और जितनी जल्दी हो सके उनसे दूर हो जाना चाहिये। गलत लोग हमें गलत आदतों की ओर ले जाते हैं जिसके कारण हम अपने मार्ग से भटक जाते हैं और अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाते हैं इसलिए आपको इस तरह के लोगों से दूर रहना चाहिये। 

 

2.नशा से दूर रहे-
चाणक्य जी के अनुसार युवा वर्ग के लोगों को हमेशा नशे की लत से बचकर रहना चाहिये क्योंकि यह आदत मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से हमें बीमार बना देती है। जिस किसी में नशे की लत लग जाती है उसका सारा जीवन बर्बाद हो जाता है, आजकल के युवा वर्ग के लोग नशे की ओर बहुत जल्द आकर्षित हो जाते हैं और अपने लक्ष्य से पीछे रह जाते हैं इसलिए यदि आप अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं तो आपको नशे की आदत से बचकर रहना चाहिये। 

यह भी देखें-Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार यदि किसी व्यक्ति में दिखते हैं ये पाँच लक्षण, तो जायेगा बर्बाद

3.आलस्य को दूर रखें-
आचार्य चाणक्य के अनुसार आलस्य इंसान का सबसे बड़ा शत्रु होता है जो उसके और सफलता के बीच में दीवार खड़ा कर देता है, युवा वर्ग के लोगों को आलस्य से हमेशा बचकर रहना चाहिये। युवा वर्ग के समय की महत्ता सबसे बड़ी होती है, क्योंकि यदि समय निकल जाता तो फिर वापिस नहीं आता है इसलिए हमें पूरी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर प्रयास करते रहना चाहिये। जो व्यक्ति आलसी होता है वो हमेशा हर किसी काम को टालता रहता है जिसके चलते उसके जरूरी काम भी छूट जाते हैं और वो सफलता से दूर रह जाता है।