Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य के अनुसार इन लोगों से  ज्यादा दोस्ती और दुश्मनी दोनों है खतरनाक

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य के अनुसार इन लोगों से  ज्यादा दोस्ती और दुश्मनी दोनों है खतरनाक

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य के अनुसार इन लोगों से  ज्यादा दोस्ती और दुश्मनी दोनों है खतरनाक-

दोस्तों आचार्य चाणक्य को हम सभी लोग जानते हैं, चाणक्य को हमलोग विष्णुगुप्त कौटिल्य आदि के नाम से जानते हैं। चाणक्य ने चन्द्रगुप्त के दरबार में रहते हुए अपने अपमान का बदला लेने के लिए उस समय के प्रतापी राजा घनानन्द का समूल नाश कर दिया था। आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में कई सारी बातें लिखी हैं जो आज भी सही होती है, जो व्यक्ति चाणक्य नीति के अनुसार चलता है उसे जीवन में कभी भी दुख नहीं होता है और ना ही उसको किसी से धोखा मिलता है। 

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में कुछ लोगों के बारे में बताया है, आचार्य चाँकये के अनुसार इन लोगों से ना ही दोस्ती अच्छी है और ना ही दुश्मनी अच्छी होती है, इस लिए इनके साथ बीच का रिश्ता रखना ही उचित होता है, तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो लोग जिनसे ना हमें दोस्ती करनी चाहिए और ना ही दुश्मनी करनी चाहिए, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.स्त्री-
चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में बताया है कि हमें स्त्री से भी उचित दूरी बनाकर रहना चाहिए, क्योंकि स्त्री को कभी भी कम नहीं समझना चाहिए, जब आप किसी स्त्री के अधिक निकट जाते हैं, आप गलत मार्ग पर जा सकते हैं और आपको ईर्ष्या का सामना करना पड़ सकता है वहीं यदि आप स्त्री से दूरी बनाकर रखते हैं तो आपको इससे भी नुकसान होते हैं इसलिए हमें स्त्री के साथ संतुलित व्यवहार को अपनाना चाहिये। 

यह भी देखें-Chanakya Neeti: इन पशु और पक्षियों से सीखना चाहिए ये गुण, जीवन में मिलेगी सफलता और सम्मान

2.स्वार्थी और लोभी व्यक्ति-
आचार्य चाणक्य के अनुसार हमें स्वार्थी और लोभी व्यक्तियों से भी संतुलित दूरी बनाकर रखना चाहिए, क्योंकि लोभी व्यक्ति केवल अपनी भलाई के बारे में सोचते हैं, वहीं जो व्यक्ति स्वार्थी होते हैं वे अपने फायदे के लिए किसी को भी धोखा डे सकते हैं, इसलिए स्वार्थी और लोभी लोगों से उचित दूरी बनाकर रहने में ही भलाई होती है। 

 

3.चापलूस व्यक्ति-
आचार्य चाणक्य की माने तो हमें चापलूस व्यक्तियों से भी संतुलित दूरी बनाकर रखना चाहिए क्योंकि चापलूस व्यक्ति आपके सामने तो आपकी प्रसंसा करते हैं लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराई करने लगते हैं इसलिए इस तरह के लोगों से थोड़ा दूर रहना ही बेहतर माना जाता है। 

 

4.शक्तिशाली व्यक्ति-
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हमें शक्तिशाली व्यक्ति जैसे राजा आदि से ना ही दोस्ती करनी चाहिए और ना ही दुश्मनी करनी चाहिए, क्योंकि जब आप किसी शक्तिशाली व्यक्ति से दोस्ती करते हैं तो आपको उसके वर्चस्व में रहना पड़ता है वहीं यदि आप उससे दूरी बना लेते हैं तो आपको उससे मिलने वाली सुविधाओ से वंचित रहना पड़ता है, इसलिए हमें शक्तिशाली व्यक्ति के साथ बीच का रिश्ता रखना चाहिये। 

यह भी देखें-Chanakya Niti: इन पाँच बातों को अपनाकर बदल सकते हैं अपनी किस्मत

5.अग्नि-
आचार्य चाणक्य के अनुसार अग्नि से हमको संतुलित दूरी बनाकर रखना चाहिए, क्योंकि जब हम अग्नि से उचित दूरी बनाकर रखते हैं तो हमें उसकी गर्माहट का एहसास होता रहता है वहीं जब हम उसके पास जाते हैं तो अग्नि से जलने का भी खतरा रहता है इसलिए हमें अग्नि से उचित दूसरी बनाकर रहना चाहिये।