योग करने के ये हैं 10 बड़े फायदे

योग करने के ये हैं 10 बड़े फायदे

10 Benefits of Yoga: योग करने के ये हैं 10 बड़े फायदे-

अगर आप एक स्वस्थ शरीर के मालिक है तो आप इस दुनिया मे सबसे अमीर व्यक्ति है इसलिए कहा जाता है health is wealth यानि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। आज के जमाने के लोग पैसा कमाने के चक्कर में स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं। अगर आप एक स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिक के मालिक है तो आप की जिंदगी सबसे बेहतरीन होती है। अपनी जिंदगी को मजेदार तरीके से जीने के लिए हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना सबसे जरूरी होता है ।

शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत करने के सबसे जरूरी होता है योग, योग करने से बहुत सारे लाभ होते हैं। योग हमे कई बीमारियों से बचाता है और हमें बीमारियों से लड़ने मे मदद भी करता है। आज हम आपको बताने जा रहें है योग करने के कुछ लाजवाब फ़ायदों के बारे में जिनको जानकर आप भी योग करना आरंभ कर देंगे, तो चलिए शुरू करते हैं-

 

1. योग करने से हमारे शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता मे बढ़ोत्तरी होती है जिसके परिणाम स्वरूप हम लोग रोगों से आसानी से लड़ सकते है और उन्हे परास्त भी कर सकते हैं। 

 

2. योगासन को नियमित रूप से करने से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम  हो जाता है जिसके फल स्वरूप तनाव से मुक्ति मिलती है नींद अच्छी आती है भूख भी अच्छी लगती है और पाचन तंत्र भी सही रहता है। 

 

3. प्राणायाम भी योग एक भाग होता है प्राणायाम के द्वारा हमारी साँसों पर नियंत्रण होता है और साँसों से संबंधित रोग जैसे दमा, नजला, जुकाम आदि रोगों मे बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। प्राणायाम करने से श्वशन तंत्र मजबूत होता है और हमारे फेफड़ों मे आक्सिजन ग्रहण करने की क्षमता मे बढ़ोत्तरी होती है जिसके परिणाम स्वरूप हमारे शरीर की कोशिकाओं मे ज्यादा आक्सिजन जाता है और  पूरे  शरीर पर एक सकारात्मक असर होता है। 


 
4.  योग करने से हमारे शरीर के सभी अंगों एव ग्रंथियों का व्यायाम भरपूर रूप से हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप हमारा शरीर सुचारु रूप से कार्य करता रहता है। 

यह भी देखें-Health Tips In Summer: गर्मियों के मौसम में घड़े का पानी पीने के अनेकों फायदे

5. योग का प्रयोग शारीरिक, मानसिक और आध्यत्मिक  लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता है योग करने से हमे ये तीनों प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। 

 

6. योग और ध्यान लगाने से गठिया,पीठ दर्द मे काफी आराम मिलता है, इसलिए जिसे भी ये समस्या हो उसे योग जरूर करना चाहिए। 

 

7. योग करने से हमारी मांसपेशियाँ मजबूत बनती है दुबला पतला शरीर कुछ ही दिनों मे ताकतवर और बलवान बन जाता है। वही इसके विपरीत शरीर मे मोटापा ज्यादा हो तो योग उसे कम करके एक आकर्षक शरीर मे बदल देता है इसलिए योग मोटापा को बढ़ाता और कम दोनों करता है। 

 

8. ध्यान करना भी  योग का एक अभिन्न अंग है ध्यान करने से हमारा मानसिक संतुलन एकदम सही रहता है। आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी मे हमें मानसिक तनाव हो जाता है इससे बचने के लिए हमें ध्यान को जरूर करना चाहिए। ध्यान करने से हमारी कार्य शक्ति मे मे सुधार होता है और हमें रात मे अच्छी नींद भी आती है और मन की एकाग्रता बढ़ती है। 

यह भी देखें-Side Effects of Cold Drink: गर्मियों में कोल्डड्रिंक पीने के होते कई सारे नुकसान

9. योग हमें रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है योग के द्वारा बूढ़ा व्यक्ति भी जवान व्यक्ति की तरह बन जाता है और सारा जीवन निरोगी होकर जीता है। 

 

10. योग करने से ब्लड शुगर का स्तर कम होता है और कोलएस्ट्राल भी कम हो जाता है। शुगर के मरीजों के लिए योग बहुत ही लाभकारी होता है इसलिए जिस किसी को शुगर की शिकायत हो तो उसे योग जरूर करना चाहिए।