सेब खाने के फायदे

सेब खाने के फायदे

सेब खाने के फायदे

सेब को खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं सेब बहुत सारे पौष्टिक तत्वों से  भरपूर होता है जो हमें कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।  सेब का नियमित रूप सेवन करने से ह्रदय रोग, कैंसर, डैबिटीज जैसी बीमारियों से हम बचे रहते हैं सेब एक ऐसा फल होता है जो पूरे साल आपको किसी भी बजार में आसानी से मिल जाएगा। आज हम आपको सेब खाने के फ़ायदों के बारे में बताने जा रहे हैं सेब के फ़ायदों को जानकर आप भी सेब का नियमित रूप से  सेवन करना जरूर शुरू कर देंगे। 

 

1. प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये - सेब मे क्वरसिटिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट मिलता है, क्वरसिटिन हमारे शरीर के imunity सिस्टम को मजबूत बनाता है। इस प्रकार नियमित रूप से रोज एक सेब खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है।

 

2. कैंसर से बचाये - सेब में क्वेरसेटिन मौजूद होता है जो हमारे शरीर की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है इसलिए सेब का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। 

 

3. मधुमेह से बचाये - सेब खाने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा सामान्य बनी रहती है मधुमेह के रोगियों के लिए सेब बहुत ही उपयोगी होता है सेब में पाये जाने वाला पेक्टिन ग्लाइट्रॉनिक अम्ल की कमी को दूर करता है जिससे मधुमेह के रोगियों में इंसुलिन नियंत्रित रहता है। 

 

4. कोलेस्ट्रॉल रखे नियंत्रण में - सेब मे घुलनशील फाइबर पाए जाते है तो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है अगर प्रतिदिन एक सेब खाया जाए तो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखा जा सकता है। 

 

5. दस्त में फायदेमंद - सेब में फाइबर पाया जाता तो कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं को दूर करता है इसलिए रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिये। 

 

6. खून की कमी को दूर करे - सेब एनीमिया के दूर करने में सबसे उपयुक्त माना जाता है। सेब में आइरन की मात्रा बहुत अधिक होती है, रोजाना 3 सेब खाने से जल्द ही एनीमिया जैसी बीमारी ठीक हो जाती हैं। सेब शरीर में लोहे की कमी को पूरा करता है। 

 

7. हड्डियों को करे मजबूत - सेब में पाए जाने वाला फ्लेवेनॉयड हड्डियों की कमजोरी को ठीक करता है और हड्डियों की मजबूत भी बनाता है। 

 

8. ह्रदय के लिये लाभदायक - सेब में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है तो ह्रदय के लिए बहुत लाभकारी होता है नियमित सेब के सेवन से ह्रदय मजबूत बनता है इसलिए सेब रोजाना खाना चाहिये। 

 

9. पथरी से बचाये - सेब में ऐसिड पाया जाता है जो किडनी में पथरी को बनने से रोकता है इसलिए आप को अगर किडनी की पथरी से बचाव करना है तो आपको सेब का सेवन अवश्य करना चाहिये। 

 

10. ताकत बढ़ाये - सेब खाने से शरीर में ऊर्जा मिलती है और शक्ति मिलती है सेब खाने से फेफड़ों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में मदद करता है अगर किसी कार्य करने से पहले सेब खाया जाए तो कार्य करने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है और आपका लीवर भी मजबूत बनता है सेब को खाने से कोई नुकसान नहीं होता है सेब एक औषधीय फल है इसमें कई सारे गुण होने के कारण इसे चमत्कारी फल भी कहा जा सकता है।