कोरोना काल में इन पाँच चीजों से बढ़ाये इम्यूनिटी और रखें खुद को बीमारियों से दूर

कोरोना काल में इन पाँच चीजों से बढ़ाये इम्यूनिटी और रखें खुद को बीमारियों से दूर

कोरोना काल में इन पाँच चीजों से बढ़ाये इम्यूनिटी और रखें खुद को बीमारियों से दूर-
पूरी दुनिया में कोरोना ने अपना कहर जारी रखे है रोजाना लाखों की संख्या में कोरोना के केस आ रहे हैं। अपने देश में रोजाना हजारों की संख्या मे कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं लेकिन एक राहत वाली खबर यह है कोरोना के रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। अब भारत में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है और धीरे-धीरे सारी चीजें पुनः शुरू हो रही हैं। कोरोना जैसी बीमारी से बचने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने की आवश्यकता होती है बहुत सारे लोग अपनी इम्यूनिटी में सुधार करने के लिए बहुत सारी हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं लेकीन उनकी इससे कोई विशेष फायदा नहीं मिल पाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी में बढ़ोत्तरी तो होगी ही साथ ही आपकी बीमारी से लड़ने की शक्ति भी मजबूत होगी तो बने रहिये हमारे साथ शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-जानिए कैसे कोरोना की रिपोर्ट गलत आ जाती है ?

गुड और गरम पानी-
रोजाना यदि गुड और गरम पानी का एक साथ सेवन किया जाता है हमारे शरीर की शक्ति में सुधार होता है। गुड खून की सफाई करने में मदद करता है और दिल की बीमारियों से भी रक्षा करता है रोजाना गुण का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा मिलती है और शरीर की इम्यूनिटी में बढ़ोत्तरी होती है। 

यह भी देखें-चुकंदर खाने के चमत्कारी फायदे

किशमिश और शहद-
शहद को आयुर्वेद का खजाना माना जाता है किशमिश के अनेक फायदे होते हैं लेकीन जब दोनों का प्रयोग एक साथ किया जाता है तो यह बहुत लाभकारी हो जाता है। किशमिश हमारे पाचन तंत्र को सही करता है और हमें कई सारी बीमारियों से दूर रखता है, किशमिश और शहद का एक साथ सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और हमारे शरीर की इम्यूनिटी क्षमता भी बढ़ती है। 

यह भी देखें-सेहत के लिए कुछ जरूरी टिप्स

आलू का रस-
आलू का रस इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद मददगार होता है कच्चे आलू का जूस पीने से गैस, अपच जैसी तमाम तकलीफों से छुटकारा मिलता है। आलू के रस का इस्तेमाल करने से आपको कैंसर, हेपरटेन्शन और किडनी जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है, आलू का रस इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ लीवर से जुड़ी हुई तकलीफों से मुक्ति दिलाता है।

 

लहसुन और शहद-
लहसुन में बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, लहसुन का सेवन करने हमें नींद सही तरीके से आती है यदि लहसुन के साथ शहद का उपयोग भी किया जाता है तो इससे हमारे शरीर की इम्यूनिटी क्षमता में सुधार होता है और हमें एनर्जी भी मिलती है। 

 

हल्दी वाला दूध-
हल्दी को एक विशेष आयुर्वेदिक दवा माना जाता है हल्दी का उपयोग कई सारी बीमारियों को खत्म करने में किया जाता है और अगर हल्दी को गरम दूध के साथ सेवन किया जाये तो यह और भी लाभकारी बन जाती है, हल्दी वाले दूध में एंटीवायरल और एंटीफंगल जैसे गुण होते हैं। सर्दी के मौसम में हल्दी वाला दूध किसी औषधि से कम नहीं होता है हल्दी वाला दूध पीने से सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी बीमारियों से निजात मिल जाती है इसके साथ हल्दी वाला दूध इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लाभकारी होती है।