40 साल की उम्र के बाद हर किसी की डाइट में जरूर शामिल होनी चाहिए यह 10 चीजें,  बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

40 साल की उम्र के बाद हर किसी की डाइट में जरूर शामिल होनी चाहिए यह 10 चीजें,  बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

40 साल की उम्र के बाद हर किसी की डाइट में जरूर शामिल होनी चाहिए यह 10 चीजें,  बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर-

दोस्तों आज के समय में हर कोई खुद को फिट रखना चाहता है, हर कोई चाहता है कि वो लंबे और स्वस्थ जीवन का आनंद लेता रहे, लेकिन खुद को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी डाइट में पौष्टिक आहार को शामिल करने की जरूरत होती है।आजकल की इस बदलती लाइफस्टाइल के चलते  लोगों का खान-पान का स्तर बहुत हद तक बिगड़ चुका है इसके चलते लोग पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक चीजों का सेवन नहीं करते हैं जिसके चलते वह समय से पहले ही बूढ़े होने लगते हैं। 

 

जैसे-जैसे हमारी लोगों की उम्र बढ़ती जा रही है उसके साथ-साथ हमारे शरीर में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं, 40 साल की उम्र के बाद हमारे शरीर को विटामिन और मिनरल्स की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। जब हमारे शरीर में विटामिंस और मिनरल्स की कमी हो जाती है तो इसके कई सारे हानिकारक परिणाम देखने को मिलते हैं। आज हम आपको उन पोषक तत्वों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 40 साल के उम्र होने के बाद हर किसी की डाइट का हिस्सा जरूर होना चाहिए ,ताकि वह लोग खुद को स्वस्थ रखें और लंबे जीवन का आनंद लेते रहे, तो बने रहिए हमारे साथ बिना देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-इस मानसून के मौसम में खुद को बीमारियों से दूर रखने के लिए इन चीजों का सेवन करने से करें परहेज

1.जिंक-
अधिकतर लोगों में जिंक नामक पोषक तत्व की कमी होती है, जिंक गंध और स्वाद को महसूस करने की हमारी क्षमता को मजबूत करता है, इसके साथ-साथ संक्रमण और इन्फ्लेमेशन से लड़ने में भी हमारी मदद करता है। जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, शरीर के सभी कार्य जिंक जरिए संभव हो पाते हैं, हम जिनको को मीट और फॉर्टीफाइड फूड्स के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। 

 

2.पोटैशियम-
यह भी हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक होता है, पोटेशियम दिल किडनी मांस पेशियों और नसों के लिए बेहद जरूरी होता है।  यह हमें स्ट्रोक हाई ब्लड प्रेशर ओस्टियोपोरोसिस ऐसी बीमारियों से रक्षा करता है, पोटेशियम को हम सूखे खुबानी, केला, पालक, दूध और दही से प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन सप्लीमेंट लेने से पहले हमें अपने डॉक्टर से एक बार अवश्य पूछ लेना चाहिए। 

 

3.कैल्शियम-
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक होता है उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारा शरीर जितना मिनिरल्स को अवशोषित करता है उससे कहीं ज्यादा यह कम होने लगता है, इसकी वजह से हमारे शरीर की हड्डियां कमजोर होती चली जाती हैं और हमें ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी का खतरा हो जाता है। महिलाओं में यह बीमारी और भी अधिक देखने को मिलती है, कैल्शियम मांसपेशियों, नसों, कोशिकाओं और रक्त वाहिकाओं को ठीक से काम करने में मदद मिलती है, कैल्शियम को हम खाने से प्राप्त कर सकते हैं, कैल्शियम हम दूध दही पनीर जैसे आहार को अपनी डाइट में शामिल करके प्राप्त कर सकते हैं। 

 

4.प्रोबायोटिक्स-

ये बैक्टीरिया हमारे हाथों के लिए अच्छे माने जाते हैं, इसको हम लोग दही, सॉकरक्राट जैसे फर्मेंटेड फूड  के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।  यह व्यक्ति या डायरिया या खराब पाचन तंत्र और कई तरह की एलर्जी से हमें बचाते हैं ,यदि आप पूर्ण रूप से स्वस्थ स्वस्थ हैं तो इन्हें लेना पूरी तरह से सुरक्षित होता है लेकिन जिन लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है उन्हें इसको लेने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर पूछ लेना चाहिए। 

यह भी देखें-गर्मियों में जामुन के फल को खाने से मिलते हैं कई सारे फायदे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी

5.ओमेगा 3-
इससे हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक माना जाता है, क्योंकि इसका निर्माण हमारा शरीर नहीं कर पाता है। ओमेगा 3 हमारे आंखों के लिए मस्तिष्क के लिए और स्पर्म सेल्स के लिए जरूरी माना जाता है, ओमेगा-3 अल्जाइमर घटिया और आंखों की बीमारियों से हमारी रक्षा करता है, ओमेगा-3 को हम फैटी फिश अखरोट कैनोला आयल या फिर अलसी से प्राप्त कर सकते हैं। 


6.विटामिन बी6-
विटामिन बी6  भी हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक होती है, विटामिन बी6  शरीर को कीटाणुओं से लड़ने के लिए और एनर्जी बनाने में हमारी मदद करती हैं।  बच्चों के दिमाग को तेज करने में भी मदद करती हैं, जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमारे शरीर में इस विटामिन की भी जरूरत पड़ने लगती है, विटामिन बी6  को चने छोले  फैटी फिश और फोर्टीफाइड ब्रेकफास्ट आदि से प्राप्त कर सकते हैं। 

 

7.मैग्नीशियम-
मैग्नीशियम भी हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व माना जाता है, यह हमारे शरीर को प्रोटीन और हड्डी बनाने में मदद करता है इसके अलावा मैग्नीशियम ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है। मैग्नीशियम को हम नट, बीज और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करके प्राप्त कर सकते हैं, जैसे जैसे हमारी लोगों की उम्र बढ़ने लगती है उसके साथ साथ हम लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करने लगते हैं जिसके चलते हमारे शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने लगती है, इसलिए हमें मैग्निशियम की कमी नहीं होने देना चाहिए। 

यह भी देखें-पीपल के पत्ते कर सकती है कई परेशानियों को छूमंतर, जानते हैं इसके फायदों के बारे में

8.फाइबर-
जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है उसके साथ-साथ हमारे शरीर के लिए फाइबर बेहद जरूरी हो जाता है, फाइबर हमें स्ट्रोक के खतरे से बचाता है और हमारे पेट को भी साफ रखता है।  फाइबर कोलेस्ट्रॉल ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है, जो महिलाएं 50 साल की उम्र को पार कर चुकी हैं उन्हें कम से कम प्रतिदिन 21 ग्राम तथा पुरुषों को 30 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है, फाइबर को हम लोग साबुत अनाज और सब्जियों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। 

 

9.विटामिन बी12-
विटामिन B12 खून और तंत्रिका कोशिकाओं को बनाने में हमारी मदद करता है, विटामिन B12 को हम प्राकृतिक रूप से मांस मछली अंडे और दूध से बने हुए प्रोडक्ट को खाकर प्राप्त कर सकते हैं। 

 

10.विटामिन डी-
विटामिन डी भी हमारे शरीर के लिए पोषक तत्वों में से जरूरी पोषक तत्व होता है, विटामिन डी  मांसपेशियों, नसों और इम्यून सिस्टम  को मजबूत करने में हमारी मदद करता है। अधिकतर लोग विटामिन डी की कुछ मात्रा सूरज की रोशनी से मिल जाती है लेकिन जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ने लगती है वैसे वैसे हमारे शरीर की सूरज की किरणों को विटामिन डी में बदलने की क्षमता भी कम होने लगती है। भोजन के जरिए हमने विटामिन डी  ज्यादा तो नहीं मिल पाती है फिर भी हम लोग  सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी फैटी फिश से विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं।