Health Tips in Hindi: पथरी को सही करने के कुछ घरेलू उपाय

Health Tips in Hindi: पथरी को सही करने के कुछ घरेलू उपाय

Health Tips in Hindi: पथरी को सही करने के कुछ घरेलू उपाय-

क्या आप जानते हैं कि पेट के निचले हिस्से में होने वाला दर्द पथरी की समस्या भी हो सकती है। यह गलत खानपान और अनियंत्रित जीवनशैली का नकारात्मक प्रभाव है। इसे किडनी स्टोन के नाम से जाना जाता है। अगर समय रहते इसका इलाज न करवाया जाए, तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। पथरी  आजकल एक आम बीमारी बन उभरी हुई है वर्तमान  समय मे काफी ज्यादा लोग इस समस्या से जूझ रहें हैं।  छोटे-छोटे से बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई इसका शिकार हो रहा है। छोटी पथरी को घरेलू उपचारों के द्वारा ठीक किया जाता है लेकिन जब इसका आकार बड़ा हो तो इसे ऑपरेशन के द्वारा ही सही किया जा सकता है इसलिए जब कभी  लक्षण दिखे तो इसका इलाज जरूर करना चाहिए नहीं ये तो ऑपरेशन के द्वारा ही ठीक हो सकता है। 

यह भी देखें-हल्दी दूध एक लाभकारी औषधि

पथरी होने का कारण-

जो लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं उन्हे पथरी होने की सबसे ज्यादा संभावना  होती है, कुछ लोगों की तो चाय के बिना  सुबह ही नहीं होती है, इसलिए सुबह-सुबह सबसे पहले चाय पीने से पथरी हो सकती है। कुछ लोग  खाने मे नमक  का  अधिक सेवन करते है, नमक मे सोडियम पाया जाता है जो शरीर के अंदर जाकर कैल्सियम के रूप मे बदल जाता है और कैल्सियम ही पथरी होने का कारण होता है। कुछ लोग खाने मे मांस, मछली, अंडा आदि का सेवन अधिक करते हैं, क्योंकि इन सबसे पयुरिन बनता जो पथरी को बनाने के सहायक होता है।

 

पथरी होने के लक्षण-

1. पेशाब करते समय दर्द का होना। 

2. पेट के नीचे के हिस्से मे दर्द होना। 

3. बार बार पेशाब आना। 

4. पेशाब का रुक-रुक कर होना। 

5. अचानक से पेशाब का लगना। 

यह भी देखें-स्वस्थ रहने के लिए घरेलू उपाय

पथरी को ठीक करने के घरेलू उपाय-

1. गुर्दे की पथरी मे तुलसी के पत्ते का सेवन करना चाहिए, तुलसी के पत्ते को चबाकर या पत्ते की चाय बनाकर पीनी चाहिए। तुलसी के पत्ते का  सेवन करने पथरी मूत्र मार्ग से गलकर धीरे-धीरे निकल जाती है। 

2. जिस किसी के पथरी हो उसे जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि जामुन पथरी को गलाने मे बहुत मदद करता है। 

3. शहद मे जीरा डालकर खाने से पथरी गलकर पेशाब के मार्ग से आसनी निकल जाती है। 

4.पथरी की शिकायत होने पर नारियल के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए, नारियल के सेवन से पथरी मे बहुत आराम मिलता है। 

5.पथरी होने पर तरबूज का सेवन करना चाहिए, क्योंकि तरबूज मे पोटैशियम पाया जाता है और तरबूज मे पानी की मात्रा अधिक होती है जो पथरी को गलाकर मूत्र के मार्ग से बाहर निकाल देता है।