Nag Panchmi 2022: कब है नागपंचमी का त्योहार, क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Nag Panchmi 2022: कब है नागपंचमी का त्योहार, क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Nag Panchmi 2022: कब है नागपंचमी का त्योहार, क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन विधि-

दोस्तों सावन का महिना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है, सावन का महिना भगवान भोलेनाथ का महिना माना जाता है, इस महीने में जो भी व्यक्ति भगवान शिव जी की पूजा करता है उस पर भोलेनाथ अधिक प्रसन्न हो जाते हैं और उसकी मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है। सावन के महीने में भोलनाथ को खुश करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के अनुष्ठान करते हैं कोई रुद्राभिषेक करता है, कोई कावड़ यात्रा पर जाता है तो कोई रोजाना भोलेनाथ के दरबार में जाकर शिव जी को जल चढ़ाता है।

यह भी देखें- Sawan 2022: सावन 2022 महीने में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार, जानते हैं कब होंगे नाग पंचमी, तीज, रक्षाबंधन

सावन के महीने में कई सारे त्योहार होते हैं लेकिन उनमें से नागपंचमी का त्योहार प्रमुख त्योहार होता है, नाग पंचमी का त्योहार श्रावण मास (सावन महीने) के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है, इस दौरान देश में नाग देवता की पूजा की जाती है और नाग देवता को दूध पिलाया जाता है, ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ आप पर प्रसन्न रहते हैं और आपकी मनोकामना पूरी कर देते हैं। नाग पंचमी में नाग देवता की पूजा करने से कुंडली में मौजूद काल सर्प दोष दूर होता है। 


नागपंचमी 2022 पूजा मुहूर्त-
इस साल नागपंचमी के दिन पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त 2 अगस्‍त, मंगलवार को सुबह 06:05 बजे से 08:41 बजे तक रहेगा. वहीं पंचमी तिथि 2 अगस्‍त की सुबह 05:13 बजे से शुरू होकर 3 अगस्‍त की सुबह 05:41 बजे तक रहेगी। 

यह भी देखें- सावन 2022: अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिये सावन के महीने में जरूर खरीदें ये 5 चीजें

इस तरह करें नाग देवता की पूजा-
नाग पंचमी पर व्रत रखने की परंपरा है, और जो जातक काल सर्प दोष निवारण की पूजा करा रहे हों उन्‍हें चतुर्थी से ही व्रत शुरू कर देना चाहिए. इसके लिए चतुर्थी को एक समय भोजन करें और बाकी दिन उपवास रखना चाहिये  इसी तरह पंचमी को पूरा दिन उपवास रखकर शाम को भोजन करना चाहिये। नागदेवता की पूजा के लिए चौकी पर नाग देवता का चित्र या मूर्ति स्‍थापित करें. फिर नाग देवता का आह्वान करना चाहिये और फिर उन्‍हें हल्‍दी, रोली, चावल से तिलक लगाएं. फूल चढ़ाएं. धूप-दीप करें. कच्‍चा दूध, चीनी अर्पित करें. नाग देवता की कथा जरूर पढ़ना चाहिये और आखिर में नाग देवता की आरती करनी चाहिये।