Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये पाँच काम, होगी धन वर्षा और मिलेगी सफलता

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये पाँच काम, होगी धन वर्षा और मिलेगी सफलता

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये पाँच काम, होगी धन वर्षा और मिलेगी सफलता-

दोस्तों हमारे हिन्दू धर्म में साल भर त्योहार होते रहते हैं, दिवाली, होली, रक्षाबंधन और दशहरा जैसे कुछ प्रमुख त्योहार हैं। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है और कार्तिक मास की पूर्णिमा की और भी विशेष महत्ता होती है इस दिन को हमलोग देव दिवाली या कार्तिक स्नान आदि नाम से जानते हैं। वाराणसी में इस दिन देव दिवाली मनाई जाती है जिसको देखने के दूर-दूर से लोग आते हैं इस बार कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार 19 नवंबर 2021 को है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन हमें कुछ उपाय जरूर करने से जिससे आपका घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है, आज हम आपको कार्तिक पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको इस दिन जरूर करना चाहिये तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.दीपदान-
कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दीपदान करना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन को हम लोग देव दिवाली यानि देवताओं की दिवाली के नाम से जानते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपको किसी नदी या पास के तालाब में जाकर दीपदान जरूर करना चाहिये और आपको किसी मंदिर में जाकर दीपक जरूर जलाना चाहिये। इस दिन दीपदान करने से देवता प्रसन्न रहते हैं और उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है जिसके चलते आपके घर का माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है। 

यह भी देखें-Dev Uthani Ekadashi 2021: पाँच महीने की योगनिद्रा के बाद 14 नवंबर को नींद से जागने जा रहे हैं भगवान विष्णु

2.व्रत और लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-
कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत भी रखना शुभ फलदायी होता है, इस दिन व्रत रखने से साथ-साथ लक्ष्मी नारायण जी की पूजा भी करनी चाहिये और चंद्रमा के दर्शन करके उसको अर्ध्य भी देना चाहिये। मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है उसको सूर्य लोक की प्राप्ति होती है और लक्ष्मी और नारायण जी की पूजा करने से आपके परिवार में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। 

 

3.धन-धान्य के लिए 6 तपस्विनियों का पूजन-
कार्तिक पूर्णिमा के दिन हमें  शिवा, सम्भूति, प्रीति, संतति, अनुसुइया और क्षमा इन छह तपस्विनी कृतिकाओं का पूजन करना चाहिये, चंद्रमा निकलने पर इनका पूजन भी करना चाहिये। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इन्हे स्वामी कार्तिक की माता माना जाता है, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करने से हमारे घर में धन-धान्य हमेशा भरा रहता है।

 

4.दान-स्नान-
हमारे हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है, लोगों के बीच में ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवता गण धरती पर आपकर माँ गंगा में स्नान करते है इसलिए गंगा में स्नान करना शुभ माना जाता है। आपको इस दिन गंगा जी में स्नान जरूर करना चाहिये यदि संभव ना हो तो घर में ही गंगाजल डालकर ही स्नान करना चाहिये। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने के बाद दान जरूर देना चाहिये आप इस दिन चावलों का दान दे सकते हैं क्योंकि ऐसी मान्यता है इस दिन दान करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होती है और हमारे घर में सुख और शांति बनी रहती है। 

यह भी देखें-दुनिया के अनोखे त्योहार (फेस्टिवल)

5.तुलसी पूजन-
वैसे तो हर महीने में पूर्णिमा आती हैं जो भगवान विष्णु जी को समर्पित होती है इसलिए हमें कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी माता की पूजन जरूर करना चाहिये क्योंकि विष्णु जी को तुलसी बहुत प्रिय होती है। तुलसी जी की घर में पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का माहौल बना रहता है इसके साथ-साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।