होली से जुड़ी हुई कुछ रोचक जानकारी, जानकर आयेगा मजा

होली से जुड़ी हुई कुछ रोचक जानकारी, जानकर आयेगा मजा

होली से जुड़ी हुई कुछ रोचक जानकारी, जानकर आयेगा मजा-
होली हम भारतीयों का ऐसा पर्व है जिसके बारे में सम्पूर्ण भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व जानता है। इस पर्व को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल ,बांग्लादेश ,कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस ,चीन जैसे कई देशो में यह पर्व अलग अलग नाम से भव्य स्तर पर मनाया जाता है। 
भारत में भी इस त्यौहार को सभी वर्गो के लोग बहुत व्यापक रूप में मानते है, इस होली के त्यौहार को में इतनी मिठास है की लोगो की वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाती है। इसीलिए होली को खुशियों का त्यौहार भी कहा गया है, ऐसा माना जाता है कि होली का
 त्योहार हजारों सालो से मनाया जा रहा है, होली का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। आज हम आपको होली से जुड़ी हुई कुछ रोचक बातों के बारे में बताने जा रहे हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 
 
1.होली का त्योहार बसंत ऋतु में मनाया जाता है, और यह हिंदुओं के बड़े त्योहारों में एक माना जाता है। होली का त्योहार हिन्दू पंचाग के आखिरी मास फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, पूर्णिमा के दिन होली का दहन किया जाता है और फिर प्रतिप्रदा तिथि को रंग खेला जाता है। 

यह भी देखें-होली क्यों मनाई जाती है ? जाने होली मानाने की वजह

2.होली दहन के अगले दिन यानि चैत्र प्रतिप्रदा से हिन्दू नव वर्ष की शुरूआत हो जाती है, इसलिए इस त्योहार को नवसंवत और नववर्ष के आरंभ के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। 

 

3.पहले के समय में होली को होलिका या होला के नाम जाना जाता है लेकिन अब सभी लोग इसे होली कहते हैं। होली को कुछ अन्य नामों जैसे 'फगुआ', 'धुलेंडी', 'दोल' आदि नाम से जाना जाता है। 

 

4.होली का त्योहार उत्तर और पूर्वी भारत में अधिकतर लोगों द्वारा मनाया जाता है, कुछ इतिहासकारों के अनुसार यह त्योहार आर्य सभ्यता के लोगों द्वारा मनाया जाता है। होली के बारे में बहुत सारी धर्म पुस्तकों में लिखा हुआ मिलता है और इस त्योहार से जुड़ी हुई की कहानी प्रचलित हैं लेकिन सबसे अधिक मान्यता भक्त प्रह्लाद की कहानी की है। 

यह भी देखें-भारत के प्रमुख त्यौहार और पर्व की सूची

5.वैसे तो होली हिंदुओं का त्योहार है लेकिन बहुत सारे मुस्लिम लोग भी इस त्योहार को मानते हैं। विख्यात मुस्लिम पर्यटक अल्बरूनी ने अपनी यात्रा के दौरान होली के बारे में लिखा है, इसके अलावा बहुत सारे मुस्लिम कवियों ने अपनी रचनाओ में इस त्योहार के बारे में जिक्र किया है। 

 

6.मुगत काल में भी होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता था, इसका प्रमाण अलवर के संग्रहालय में एक चित्र मौजूद है जहां पर मुगल बादशाह जहांगीर को होली खेलते हुए दिखाया गया है, इसके अलावा मुगल सम्राट अकबर भी अपनी बेगम जोधबाई के साथ होली खेला करते थे। 

 

7.मुगल बादशाह शाहजहाँ के शासन काल में होली को 'ईद-ए-गुलाबी' या 'आब-ए-पाशी' (रंगों की बौछार) आदि नामों से जाना जाता था और उस समय होली को सभी लोग एकता एवं सौहार्द के साथ खेला करते थे। 

यह भी देखें-दुनिया के अनोखे त्योहार (फेस्टिवल)

8.गोकुल, मथुरा, बरसाना, वृंदावन की होली आज बहुत प्रसिद्ध है, वहाँ पर आज भी लठठमार होली खेली जाती है जिसको खेलने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं और भगवान श्री कृष्ण के गीत गाते हैं राधा रानी के जयकारे करते हैं। 

 

9.होली के त्योहार में लोकगीत फाग बहुत प्रसिद्ध है, उत्तर प्रदेश और बिहार में इसे सभी लोग गाते हैं। होली का त्योहार भारत के हर राज्य में अलग-अलग प्रकार से मनाया जाता है, सभी लोग इसका आनंद लेते हैं, भारत के साथ-साथ कुछ देशों में भी होली मनाई जाती है।