Rama Navami 2022: कब है रामनवमी का त्योहार, क्या है पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Rama Navami 2022: कब है रामनवमी का त्योहार, क्या है पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Rama Navami 2022: कब है रामनवमी का त्योहार, क्या है पूजा विधि और शुभ मुहूर्त-

दोस्तों राम नवमी का त्योहार हमारे हिन्दू धर्म का पवित्र त्योहार होता है, राम नवमी का त्योहार चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। राम नवमी मनाने के पीछे का कारण यह है कि इस दिन भगवान श्री राम चंद्र जी का जन्म हुआ था, राम नवमी के साथ माता दुर्गा जी पवित्र चैत्र नवरात्रि की समाप्ति भी हो जाती है। 

 

राम नवमी का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है, ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम जी का जन्म राजा दशरथ के घर में हुआ था। राम नवमी के दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और अपने पुण्य को धोते हैं, आज हम आपको साल 2022 में होने वाली राम नवमी के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताएंगे कि राम नवमी का त्योहार किस तारीख को होने वाला है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Dussehra in 2022: कब है दशहरा का त्योहार और क्या है पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

कब है राम नवमी-
राम नवमी को हम लोग श्री राम जी के जन्म के रूप में मानते हैं, यह पर्व हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है, लंका नरेश रावण का वध करने के लिए इसी दिन भगवान श्री राम जी ने अयोध्या में जन्म लिया था। साल 2022 में राम नवमी का त्योहार 10 अप्रैल 2022 को रविवार के दिन मनाया जाने वाला है। 

 

कब है पूजा का शुभ मुहूर्त-
साल 2022 में राम नवमी का त्योहार 10 अप्रैल 2022 को होने वाला है, राम नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 11:06 से लेकर 01:38 तक रहने वाला है जो कि इस बार 2 घंटे 33 मिनट का होने वाला है वहीं राम नवमी का मध्याह्न समय दोपहर को 12 बजकर 22 मिनट होने वाला है।

 यह भी देखें-Chhat in 2022: कब है छठी मैया का त्योहार और क्या है पूजा विधि

राम नवमी की पूजा विधि-
राम नवमी के दिन भगवान श्री राम की पूजा की जाती है, राम नवमी के दिन लोगों को रामायण का पाठ करना चाहिये। इस दिन भगवान श्री राम को पालने में झुलाया जाता है भगवान श्री राम को फूल अर्पित किया जाता है और पूरे दिन भगवान श्री राम के भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है।