Holi 2022: कब है होली का त्योहार और शुभ मुहूर्त और क्या है पूजा विधि

Holi 2022: कब है होली का त्योहार और शुभ मुहूर्त और क्या है पूजा विधि

Holi 2022: कब है होली का त्योहार शुभ मुहूर्त और क्या है पूजा विधि-

होली हम भारतीयों का ऐसा पर्व है जिसके बारे में सम्पूर्ण भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व जानता है। इस पर्व को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल ,बांग्लादेश ,कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस ,चीन जैसे कई देशो में यह पर्व अलग अलग नाम से भव्य स्तर पर मनाया जाता है। भारत में भी इस त्यौहार को सभी वर्गो के लोग बहुत व्यापक रूप में मानते है, इस होली के त्यौहार को में इतनी मिठास है की लोगो की वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाती है।

 

इसीलिए होली को खुशियों का त्यौहार भी कहा गया है, ऐसा माना जाता है कि होली का  त्योहार हजारों सालो से मनाया जा रहा है, होली का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। 

 


होलिका दहन मुहूर्त - 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक

कुल अवधि - लगभग 1 घंटे 11 मिनट तक

भद्रा पूंछ - 09:20:55 से 10:31:09 तक

भद्रा मुख - 10:31:09 से 00:28:13 बजे तक


हिन्दू पंचांग के अनुसार होली का पवित्र त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, इस वर्ष होली का त्योहार 18 मार्च 2022 को होने वाली है जिसको हमलोग धुलेंडी के नाम से जानते हैं। होली के त्योहार का नाम हिरण्यकश्यप की बहन के नाम पर पड़ा है ऐसा कहा जाता है कि हिरण्यकश्यप की बहन का नाम होलिका था। हिरण्यकश्यप अपने पुत्र प्रह्लाद की भगवान विष्णु के प्रति भक्ति को देखकर बहुत क्रोधित होता था क्योंकि वो चाहता था कि उसका पुत्र उसको भगवान माने इसलिए उसने अपने पुत्र को सबक सिखाने के लिए अपनी बहन होलिका का सहारा लिया। 


होलिका प्रह्लाद को अपनी गोद मे लेकर जलती हुई आग में बैठ गई थी लेकिन होलिका खुद जल गई लेकिन भगवान विष्णू जी कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बच गए, इसलिए इस दिन को हमलोग होलीका दहन के रूप मे मानते हैं और इसको बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते हैं।