Dhanteras Special 2022: धनतेरस के दिन  इन 5 चीजों को खरीदने से करे परहेज

Dhanteras Special 2022: धनतेरस के दिन  इन 5 चीजों को खरीदने से करे परहेज

Dhanteras Special 2022: धनतेरस के दिन इन 5 चीजों को खरीदने से करे परहेज, वरना माता लक्ष्मी जी हो सकती है नाराज-

दोस्तों दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया जाता है, लोगों को ऐसी मान्यता है कि इस दिन चीजों खरीददारी करने से घर में खुशियां बनी रहती है। हमारे हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा सभी घरों में की जाती है। इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 22 अक्टूबर 2022 को होने वाला है आपको इस दिन मुहूर्त के समय खरीददारी करने से आपके घर में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनको धनतेरस के दिन खरीदने से बचना चाहिये। आज हम आपको धनतेरस के दिन कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिये तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

धनतेरस की पूजा और शुभ मुहूर्त-
धनतरेस इस बार 22 अक्टूबर 2022 को शाम 06.03 बजे से शुरु होगी और त्रयोदशी तिथि का समापन 23 अक्टूबर 2022 को शाम 06.04 बजे होगा. ऐसे में खरीदारी के लिए दोनों दिन शुभ मुहूर्त है। 

यह भी देखें- Narak Chaturdashi 2022: कब है नरक चतुर्दशी का त्योहार और क्या इसका महत्व

1.प्लास्टिक की वस्तुएं-
बहुत सारे लोग धनतेरस के दिन अपने घरों में प्लास्टिक की वस्तुएं लाना पसंद करते हैं जो कि अशुभता की ओर इशारा करता है, क्योंकि धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुओं को घर लाने से घर में धन नहीं रुक पाता है और घर की उन्नति भी बंद हो जाती है। 

 

2.कांच की वस्तुएं-
धनतेरस के दिन कांच की बनी हुई वस्तुएं घर लाना भी अशुभ होता है यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको इससे बचना चाहिये क्योंकि कांच का सीधा संबंध राहू से होता है और जिस घर में राहू का प्रवेश हो जाता है वहाँ हमेशा गरीबी का वास बना रहता है इसलिए राहू दोष से बचने के लिए आपको धनतेरस के दिन कांच की वस्तुओं को नहीं लाना चाहिये। 

 

3.चीनी मिट्टी की वस्तुएं-
बहुत सारे लोगों को चीनी मिट्टी के बर्तन बहुत पसंद होते हैं लेकिन धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी के बर्तनों को घर लाने से बचना चाहिये क्योंकि चीनी मिट्टी की वस्तुएं जल्द ही टूटने वाली होती है और अधिक दिनों तक हमारे घरों में नहीं रह पाती हैं जो आपके घर की उन्नति पर प्रभाव डालती हैं। 

 

4.एल्युमिनियम और स्टील-
आपको धनतेरस के दिन एल्युमिनियम और स्टील की वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिये, क्योंकि एल्युमिनियम और स्टील के बर्तन या फिर इन धातु की बनी कोई भी चीज इस दिन खरीदने से आप पर माता लक्ष्मी जी की कृपा नहीं होती है और आपके घर में हमेशा दरिद्रता बनी रहती है, एल्युमिनियम पर राहू का प्रभाव होने के कारण यह हमारे घर के लिए शुभ नहीं होता है और घर में दुर्भाग्य लाने का काम करता है। 

यह भी देखें- Diwali in 2022: कब है दीपावली का शुभ त्योहार और क्या है पूजन विधि

5.लोहा की वस्तुएं-
लोहे को भगवान शनि का कारक कहा जाता है इसलिए धनतेरस के दिन लोहे और लोहे की वस्तुओं को लाना अशुभ होता है, मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन लोहे और लोहे की वस्तुएं लाने से घर में दुर्भाग्य का आगमन होने लगता है जो हमारे लिए हानिकारक होता है।