Holi 2022 : होली के दिन लोग क्यों करते हैं भांग का सेवन, क्या है इसके पीछे का कारण

Holi 2022 : होली के दिन लोग क्यों करते हैं भांग का सेवन, क्या है इसके पीछे का कारण

Holi 2022 : होली के दिन लोग क्यों करते हैं भांग का सेवन, क्या है इसके पीछे का कारण-

भारत में भी इस त्यौहार को सभी वर्गो के लोग बहुत व्यापक रूप में मानते है, इस होली के त्यौहार को में इतनी मिठास है की लोगो की वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाती है। इसीलिए होली को खुशियों का त्यौहार भी कहा गया है, ऐसा माना जाता है कि होली का त्योहार हजारों सालो से मनाया जा रहा है, होली का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस साल की होली बहुत ही विशेष होने वाली है, इस साल का होलिका दहन 17  मार्च को होने वाला है और 18  मार्च हो रंग खेला जायेगा।  

 

होलिका दहन पूजन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2022 Pujan Shubh Muhurat)

होलिका दहन 17 मार्च 2022 को

होलिका दहन मुहूर्त - 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक

कुल अवधि - लगभग 1 घंटे 11 मिनट तक

भद्रा पूंछ - 09:20:55 से 10:31:09 तक

भद्रा मुख - 10:31:09 से 00:28:13 बजे तक

 

होली के दिनों में सभी के घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, वहीं युवा वर्ग के लोग इस दिन भांग का सेवन करते हैं, कई लोग भांग की ठंडाई बनाकर पीते हैं तो कई लोग भांग का गोला बनाकर खाते हैं, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि होली के दिन लोग भांग का सेवन क्यों करते हैं आखिर इसके पीछे क्या कारण है तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Holi 2022: इस होली घर के वास्तु दोष को दूर करने और धन लाभ के लिए जरूर करें ये उपाय

क्या है भांग का धार्मिक महत्व-
मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब विष भोलेनाथ ने अपने गले से नीचे नहीं उतरने दिया क्योंकि ये विष बहुत गर्म था, जिसके कारण भोलेनाथ को गर्मी लगने लगी और वो कैलाश पर्वत पर चले गए और अपनी गर्मी को शांत करने के लिए भोलेनाथ ने भांग का सेवन किया था। भांग को ठंडा करने की औषधि माना जाता है, भोलेनाथ को भांग को बेहद प्रिय होता है, इसलिए भोलेनाथ की पूजा करते समय भांग को चढ़ाया जाता है, भोलेनाथ को भांग अर्पित करने शिव जी जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों के सारे काम पूरा कर देते हैं। 

यह भी देखें-Holi 2022 Shubh Yog: इस होली बन रहे हैं कई सारे शुभ योग, होलिका दहन ना करें ये गलतियाँ

होली के दिन भांग क्यों सेवन किया जाता है-
दोस्तों भांग को भगवान विष्णु और शंकर जी की दोस्ती के प्रतीक के रूप में जाना जाता है, इसके पीछे की कहानी की बात करें तो भक्त प्रह्लाद को मारने की कोशिश करने वाले हिरण्यकश्यप का संहार करने के लिए भगवान विष्णु जी ने नरसिंह का अवतार लिया था लेकिन हिरण्यकश्यप का संहार करने के बाद विष्णु जी बेहद क्रोध की अवस्था में थे, विष्णु जी को शांत करने के लिए भोलेनाथ ने शरभ का अवतार लिया था, इसलिए लोग होली के दिन भांग का का सेवन करते हैं।