दीपावली से जुड़े हुए रोचक तथ्य

दीपावली से जुड़े हुए रोचक तथ्य

दीपावली से जुड़े हुए रोचक तथ्य-

दिवाली को भारत के सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू धर्म के ये त्योहार सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है, हिन्दू धर्म के लोग अपने त्योहारों को हिन्दू कलेंडर के अनुसार मनाते हैं इसीलिए दीपावली त्योहार की भी तारीख आगे पीछे होती रहती है। दीपावली हर साल अक्टूबर या नवंबर के महीने मे मनायी जाती है। भारत के सभी लोग दीपावली के बारे में जरूर जानते होंगे लेकिन दीपावली से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य है जो सभी लोग नहीं जानते हैं।

यह भी देखें-दुनिया के अनोखे त्योहार (फेस्टिवल)

दीपावली को लोग ज्यादातर बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाते हैं, दीपावली के दिन लोग अपने घरों में दीपक जलाकर रात को घर रोशन कर देते हैं, इसीलिए इसे प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। आज हम आपको दीपावली से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य के बारे में बताएंगे तो चलिए शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-डर को दूर कैसे दूर कैसे करें ?

1.दीपावली को हिन्दू कलेंडर के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि मो मनाया जाता है, हिदी और अंग्रेजी कलेंडर में कुछ अंतर होता है इसलिए दीपावली की तारीख आगे पीछे होती रहती है। 

2.दीपावली के दिन धन की देवी लक्ष्मी देवी जी की पूजा की जाती है। 

3.दुनिया भर के 800 मिलियन से अधिक लोग दीपावली के त्योहार को अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। 

4.दीपावली हिन्दुओ का प्रमुख त्योहार है और भारत में हिन्दू प्रमुख धर्म है, हिन्दू धर्म दुनिया में सबसे पुराना धर्म भी है। 

5.दीपावली के त्योहार को 5 दिनों तक मनाया जाता है। 

6.दीपावली के त्योहार को अंधेरे पर प्रकाश की जीत के रूप में भी मनाया जाता है। 

7.दीपावली का मतलब अंधेरे में प्रकाश से रोशन दीपों की पंक्ति से है। 

8.दीपावली के त्योहार को राम सीता और लक्ष्मण जी के 14 वर्ष बाद वनवास के वापस अयोध्या आने की खुशी में भी मनाया जाता है। 

9.भारत में कुछ जगह पर दीपावली को नए साल की शुरूआत के रूप में भी मनाया जाता है। 

10. इस त्यौहार में शुभ दीपावली एक प्रसिद्ध एक कलेंडर भी है, जिसका अर्थ होता है कि आपकी दीपावली शुभ अर्थात खुशहाल हो।

11.दीपावली शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द दीप और आवली से हुई है, इसमे दीप का मतलब दीपक और आवली का मतलब पंक्ति होता है जिसे दीपों से लाइन से समझ सकते हैं। 

12.दीपावली को भारत का सबसे बड़ा तत्योहार के रूप में मनाया जाता है।

13.जिस प्रकार पश्चिमी देशों में क्रिसमस को मनाया जाता है उसी प्रकार भारत में दीपावली को मनाया जाता है। 

14.दीपावली में लोग दिवाली के माता लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं लेकिन पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में दीपावली के दिन लगो माता काली की पूजा करते हैं। 

15. दीपावली को पाँच दिनों तक मनाया जाता है जिसमे से पहले दिन धनतेरस दूसरे दिन छोटी दिवाली तीसरे दिन लक्ष्मी पूजा चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पाँचवे भैया दूज के रूप में मनाया जाता है। 

16.इस दीपावली के त्योहार को वर्षा  ऋतु के जाने और शीत  ऋतु के आगमन के रूप में भी मनाया जाता है। 

17.सिख धर्म के लोग भी इस त्योहार को बड़ी धूम से मनाते है क्योंकि इसी दिन उनके गुरु हरगोविंद जी ग्वालियर में मुग़ल शासक जहांगीर की कैद से कई हिन्दू राजाओ के साथ रिहा हुए थे। 

18.अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का निर्माण भी इसी दिन शुरू हुआ था इसलिए यह दिन सिख धर्म के लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है। 

19.बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध के समर्थकों और उनके अनुयायियों ने 2500 वर्ष पहले गौतम बुद्ध के स्वागत में लाखों दीपक जलाकर दीपावली को मनाया था। 

20.दीपावली के दिन भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी राजा नरकासुर का वध किया था। 

21.दीपावली के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने नर सिंह का रूप लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था। 

22.जैन धर्म के लोग दीपावली को महावीर स्वामी के निर्वाण के रूप में मनाते है। 

23.स्वामी रामतीर्थ जी का जन्म और महा प्रयाण भी दीपावली के दिन ही हुआ था इसी दिन स्वामी रामतीर्थ ने गंगा तट पर नहाते समय ‘ओम’ कहते हुए समाधि ली थी। 

24.. मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल में दौलतखाने के सामने 40 गज ऊंचे बांस पर एक बड़ा आकाशदीप दीपावली के दिन लटकाया जाता था। बादशाह जहाँगीर भी दीपावली धूमधाम से मनाते थे।

25.दीपावली का त्योहार भारत के अलावा कई देश जैसे पाकिस्तान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, फिजी, थाईलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो, म्यांमार, नेपाल, मॉरीशस, गुयाना, सिंगापुर, सूरीनाम, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया 
और कनाडा में भी मनाया जाता है।