Baishakhi 2022: कब है बैसाखी का त्योहार

Baishakhi 2022: कब है बैसाखी का त्योहार

Baishakhi 2022: कब है बैसाखी का त्योहार-

दोस्तों हमारा देश त्योहारों का देश कहा जाता है क्योंकि हर दिन कोई ना कोई त्योहार यहाँ पर होता रहता है, हमारे देश में हर धर्म हर जाति के लोग एक दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं और एक दूसरे के त्योहारों के साथ मिलकर मनाते हैं। बैसाखी का त्योहार सिख धर्म के लोगों के लिए एक पवित्र त्योहार होता है यह हर त्योहार हर वर्ष 13 या फिर 14 अप्रैल को मनाया जाता है। बैसाखी के त्योहार को विशेष रूप से पंजाब में मनाया जाता है क्योंकि सिख धर्म के अधिकतर लोग पंजाब में निवास करते हैं लेकिन जहां पर भी सिख धर्म के लोग रहते हैं वो इस त्योहार बड़ी धूम-धाम से मानते हैं। 

यह भी देखें-Diwali in 2022: कब है दीपावली का शुभ त्योहार और क्या है पूजन विधि

बैसाखी का त्योहार मूल रूप से फसल कटाई के शुरुआत के रूप में जाना जाता है और इसी दिन से सिख धर्म के लोगों के लिए नए वर्ष की शुरुआत भी हो जाती है, बैसाखी के दिन उत्तर भारत की पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है, इस वर्ष बैसाखी का त्योहार 14 अप्रैल 2022 को गुरुवार के दिन मनाया जाने वाला है। 

यह भी देखें-Karwa Chauth in 2022: कब है करवा चौथ का त्योहार और क्या है शुभ मुहूर्त

बैसाखी के पर्व में लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं और अपने घरों में तरह तरह के पकवान बनाते हैं, बैसाखी के त्योहार में जगह-जगह पर मेले लगते हैं जिनको देखने के लोग बड़ी दूर-दूर से आते हैं। बैसाखी के त्योहार को अलग-अगल धर्म के लोग अपने अनुसार मनाते हैं लेकिन इसके पीछे का मकसद लोगों को एक साथ एकजुट रहना होता है और आपस में खुशियों को मनाना होता है।