Karwa Chauth in 2022: कब है करवा चौथ का त्योहार और क्या है शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth in 2022: कब है करवा चौथ का त्योहार और क्या है शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth in 2022: कब है करवा चौथ का त्योहार और क्या शुभ मुहूर्त-

हमारे देश में करवाचौथ के त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, इस त्योहार को पति-पत्नि के बीच के प्रेम की निशानी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पत्नियाँ अपनी पति की लंबी उम्र के व्रत रखती हैं और फिर रात में चाँद दिखने का इंतजार करती हैं फिर जब चाँद निकल आता है तब उसकी पूजा करके अपने पतिदेव की भी पूजा करती हैं और फिर अपने व्रत को खत्म करती हैं।

 

करवा चौथ 2022 का शुभ मुहूर्त-

करवाचौथ 2022 का पूजन शुभ मुहूर्त 1 घंटा 15 मिनट का है, जो 13 अक्टूबर की शाम को 5 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा और 7 बजकर 08 मिनट पर खत्म होगा। इसी बीच में आपको चौथ माता यानि माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी, भगवान कार्तिकेय की पूजा करनी होगी, कथा सुनानी होगी और इसके साथ ही करवाचोथ का पूजन पूरा करना होगा।

 


क्यो मनाया जाता है करवा चौथ का त्योहार-

देश में करवा चौथ को लेकर अलग-अलग कहानियां बताई जाती हैं लेकीन सबसे ज्यादा कहानी यह प्रचलित हैं। कहानी यह है की एक समय की बात है एक राजा था जिसका नाम सत्यवान था और उसकी पत्नी का नाम सावित्री था, राजा ने युद्ध के दौरान अपना सबकुछ खो दिया यहाँ तक उसे अपने प्राण भी गवाने पड़ गये। जब यमराज उस राजा की आत्मा को लेने आए तो उसकी पत्नी की प्रार्थना और संकल्पशक्ति ने यमराज को राजा को फिर से जीवित करने के विवश कर दिया। सावित्री का पति सत्यवान फिर से जीवित हो उठाया जिसके बाद सभी महिलायें अपने पति के लंबी आयु के लिए करवा चौथ के निर्जल व्रत को रखती हैं और रात में चाँद को देखकर व्रत पूरा करती हैं।