मनोरंजन के आधुनिक साधन

मनोरंजन के आधुनिक साधन

मनोरंजन के आधुनिक साधन-

वर्तमान समय हर कोई भाग-दौड़ की जिंदगी जी रहा है जिस प्रकार काम करने के बाद शरीर को आराम की जरूरत होती है उसी प्रकार दिमाग को भी आराम करने की जरूरत होती है दिमाग को मनोरंजन के द्वारा आराम दिलाया जा सकता है। लगातार काम करने के लिए मनोरंजन बहुत जरूरी होता है। समय और सभ्यता के साथ-साथ मनोरंजन के साधनों मे भी बदलाव आ चुका है। पहले जमाने के लोग आज की तरह टेलीविजन, मोबाईल फोन, इंटरनेट, आदि चीजों का उपयोग नहीं करते थे क्योंकि उनके जमाने मे ये चीजें मौजूद ही नहीं थी। पहले की जमाने मनोरंजन के दूसरे प्रकार के साधन होते थे। वे लोग घुड़सवारी, शतरंज, चौपाल, ढोलक और कई प्रकार के खेल खेलकर और संगीत सुनकर अपना मनोरंजन करते थे। 

 

प्राचीन काल में मनोरजन के साधन-

चौपाल- पुराने समय मे गाँव के बहुत से लोग एक साथ बैठकर ढोलक, हॉर्मोनियम और कई प्रकार के बजाने वाले यंत्रों का प्रयोग करके मनोरंजन किया करते थे। जिस किसी को इन यंत्रों को बजाना आता था वो इन यंत्रों को बजाता था और बाकी के लोग सुनकर मनोरंजन किया करते थे। 

खेल- पुराने जमाने के लोग खेलों को काफी अधिक महत्व दिया करते थे, वे लोग कुस्ती, शतरंज, कब्बडी, पासा, क्रिकेट आदि प्रकार के खेल खेल करते थे। शाम का समय होते ही सारे बच्चें घरों से निकल कर पास के मैदान मे एकठ्ठा होकर कई प्रकार के खेल खेल करते थे। छुट्टी के दिन तो सारा दिन बच्चें लोग खेलों में व्यस्त रहते थे,और शाम का समय जिंदगी का एक अहम  हिस्सा हुआ करता था। 

 

आधुनिक खेल-

आज के मनोरंजन के साधन बस एक क्लिक पर मौजूद होते हैं, और जब चाहे जहां चाहे मनोरंजन का मजा ले सकते हैं। 

सबसे बड़ा माध्यम है इंटरनेट-

आज के समय इंटरनेट मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है इंटरनेट मे हर प्रकार के मनोरंजन के साधन उपलब्ध है। इंटरनेट पर संगीत, खेल, देश दुनिया के समाचार, ज्ञान की बातें आदि हर प्रकार की चीजें उपलब्ध हैं। सोशल मीडिया ने तो मनोरंजन के क्षेत्र मे बड़ा बदलाव ला दिया है। चाहे मोबाईल से एक दूसरे से बात करना हो, चैटिंग करना हो, या खुद की खीची गई तस्वीरों को किसी के साथ साझा करना हो आदि कई प्रकार की कामों सोशल मीडिया के द्वारा किया जा रहा है। 

स्मार्ट टेलीविजन- 

आज के समय मे टीवी भी मोबाईल की तरह स्मार्ट हो गई हैं, टीवी मे भी हम मोबाईल की तरह सारे कामों को आसानी से कर सकते हैं। समाचार, कॉमेडी, मूवी, या कार्टून को देखना हो ये सारी चीजें आप आसानी से अपनी टीवी से कर सकते हैं बस एक क्लिक कीजिए और आपका मनपसंद चैनल आपके सामने हाजिर हो जाएगा। 

सिनेमा बन गए हैं मल्टीप्लेक्स-

पुराने समय मे सिनेमा घरों काफी दिनों तक एक मूवी लगी रहती थी लेकिन वर्तमान समय मे मल्टीप्लेक्स होने के कारण एक साथ कई सारी मूवी लगी रहती हैं जिन्हे अपनी इच्छानुसार देखा जा सकता है।