खेसारी-अक्षरा का भोजपुरी गाना 'गलिया के पिंपल' वायरल

खेसारी-अक्षरा का भोजपुरी गाना 'गलिया के पिंपल' वायरल

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह जी जोड़ी जब भी एक साथ आती है लोगों के बीच में तहलका मचा देती है, खेसारी लाल भोजपरी फिल्म इंडस्ट्री के दबंग स्टार और बेहतरीन डान्सर के रूप में जाने जाते हैं। इस समय अक्षरा सिंह और खेसारी का एक गाना बहुत गदर मचाए हुए हैं दरअसल इस गाने का नाम 'तोहर गलिया के पिम्पल' है और यह गाना खेसारी लाल की 'फिल्म साजन चले ससुराल' का है जो इस समय जो दर्शकों के बीच में बहुत तेजी वायरल हो रहा है। 

 

तोहर गलिया में पिम्पल इस गाने में दोनों कलाकारों ने एक बेहतरीन डांस को प्रस्तुत किया है और यह गाना इतना अधिक मशहूर हो गया है की अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने के वीडियो को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है,इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखा है और संगीत अविनाश झा द्वारा दिया गया है साजन चले ससुराल फिल्म पूर्वांचल टकीज के बैनर की नीचे बनी फिल है और इस फिल्म के प्रोड्यूसर का नाम विकास कुमार सिंह है। साजन चले ससुराल के डायरेक्टर प्रोमांशू सिंह है और इस फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा जी है।

 

अक्षरा सिंह अपनी आवाज के लिए लोगों के बीच बहुत मशहूर हैं और कई बार अक्षरा सिंह गाने को गाते हुए अपने वीडियो को सोशल मीडिया मे साझा करती रहती हैं शुरुआत में अक्षरा सिंह ने अपने करिअर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी और धीरे-धीरे उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाया जो उनके लिए बहुत लाभदायक रहा और आज अक्षरा सिंह एक बेहतरीन भोजपुरी अभिनेत्री बन चुकी हैं, आज के समय में उत्तर प्रदेश और बिहार में उनकी लोकप्रियता बहुत आधिक हैं और लोग उनके गाने या फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।