Bigg Boss 14:-भोजपुरी सिनेमा के ये 7 सुपर स्टार ले चुके हैं सलमान के शो में इंट्री

Bigg Boss 14:-भोजपुरी सिनेमा के ये 7 सुपर स्टार ले चुके हैं सलमान के शो में इंट्री

Bigg Boss 14:-भोजपुरी सिनेमा के ये 7 सुपर स्टार ले चुके हैं सलमान के शो में इंट्री-
देश का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस में हर किसी के जाने की इच्छा होती हैं हर किसी का सपना होता है वो भी बिग बॉस के घर में एक बार जरूर जाये। बिग बॉस सीजन 14 की शुरुआत जिस दिन से हुई रोज कुछ ना कुछ बिग बॉस में कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही हैं लेकीन आज हम बात करने वाले हैं भोजपुरी स्टार के बारे में, भोजपुरी के फेमस स्टार भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं, बिग बॉस जैसे विवादित शो का हिसा कई सारे भोजपुरी कलाकार बन चुके हैं, जानते हैं कौन कौन से भोजपुरी स्टार बिग बॉस के घर में आ चुके हैं तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-बिग बॉस 14: सलमान खान हुए रुबीना दिलाइक पर गुस्सा, बोले-मैडम बड़ी तमीज से बात कर रहा हूँ

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ-
भोजपुरी जाने माने सुपर स्टार दिनेश लाल निरहुआ भी बिग बॉस का हिसा बन चुके हैं बिग बॉस के सीजन 6 में निरहुआ ने बिग बॉस के घर में इंट्री ली थी लेकीन निरहुआ बिग बॉस के घर में कुछ खास नहीं कर पाए जिसके कारण जल्द ही निरहुआ को बिग बॉस के घर से बाहर होना पड़ा था। 

 

रवि किशन-
भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार रवि किशन ने भोजपुरी के साथ-साथ अन्य कई भाषाओं की फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। रवि किशन बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आए थे, मालूम हो रवि किशन इस समय गोरखपुर लोक सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। 
यह भी देखें-हिना खान का वीडियो हुआ वायरल, 'क्या बात है' पर डांस करती आ रही हैं नजर

मनोज तिवारी-
मनोज तिवारी का नाम भोजपुरी सिनेमा में सबसे ऊपर है क्योंकि भोजपुरी सिनेमा की पहचान दिलाने में मनोज तिवारी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। मनोज तिवारी बिग बॉस सीजन 4 में बिग बॉस का हिस्सा बने थे शो में मनोज तिवारी अपने बयानों को लेकर खूब चर्चा बटोरीं थी। वर्तमान समय में मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी से दिल्ली के सांसद हैं। 

 

मोनालिसा-
भोजपुरी सुपर स्टार मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सिरियल्स में बेहतरीन अभिनय किया है, भोजपुरी में मोनालिसा के कई सारी सुपर हिट फिल्मे दी हैं, मालूम हो मोनालिसा बिग बॉस सीजन 10 का हिस्सा रह चुकी हैं बिग बॉस के घर में मोनालिसा ने खूब धमाल किया था और शो में ही मोनालिसा ने अभिनेता विक्रांत सिंह से शादी भी कर ली थी। 

यह भी देखें-Bigg Boss 14: हिना खान ने सिद्धार्थ शुक्ला की लगाई क्लास, बोली हमें संचालन सिखाने कोई जरूरत नहीं है

संभावना सेठ-
संभावना सेठ भी भोजपुरी की जानी मानी कलाकार हैं, भोजपुरी में कई सारी फिल्मों में संभावना ने शानदार अभिनय किया है। संभावना बिग बॉस सीजन 2 में इंट्री ली थी। अपने तेज तर्रार व्यक्तित्व के कारण बिग बॉस के घर में कई सारे सदस्यों के संभावना सेठ की जोरदार बहस देखने को मिलती थी। 

 

दीपक ठाकुर-
दीपक ठाकुर ने अनुराग कश्यप की फिल्म "गैंग्स ऑफ वासेपुर" में गाना गाकर यह साबित कर दिया था वो भी एक शानदार कलाकार हैं, दीपक ने बिग बॉस 12 में भाग लिया था, दीपक में बिग बॉस के घर में शानदार काम किया और शो के आखिरी तक बने रहे थे। 
 

श्वेता तिवारी-
श्वेता तिवारी छोटे परदे से साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों भी शानदार अभिनय किया है श्वेता तिवारी बिग बॉस 4 में इंट्री थी और इस सीजन की विजेता भी बनकर आई थी।