Bhojpuri Holi Song 2022: इन भोजपुरी गानों के बिना होली का त्योहार है अधूरा,  सुनें खेसारी लाल यादव से लेकर शिल्पी राज तक के लेटेस्ट गाने

Bhojpuri Holi Song 2022: इन भोजपुरी गानों के बिना होली का त्योहार है अधूरा,  सुनें खेसारी लाल यादव से लेकर शिल्पी राज तक के लेटेस्ट गाने

Bhojpuri Holi Song 2022: इन भोजपुरी गानों के बिना होली का त्योहार है अधूरा,  सुनें खेसारी लाल यादव से लेकर शिल्पी राज तक के लेटेस्ट गाने-

दोस्तों होली का त्योहार अब कुछ ही दिनों के बाद आने वाला है, होली का इंतजार हम सभी लोग बेसब्री के साथ करते हैं, होली के ऊपर बॉलीवूड से लेकर भोजपुरी तक कई सारे गाने बन चुके हैं जो हिट भी रहे हैं। होली के रंगों के साथ गानों का अलग ही मजा होता है, होली में अक्सर लोग भोजपुरी गानों को सुनना पसंद करते हैं और गानों पर डांस भी करते हैं। हर साल भोजपुरी स्टार होली स्पेशल गानों को लेकर आते हैं और अपने फैंस को होली का गिफ्ट देते हैं।  भोजपुरी गानों की एक अलग ही पहचान है, भोजपुरी फिल्मों और गानों को उत्तर भारत में खूब पसंद किया जाता है। जैसे कोई भोजपुरी गाना रिलीज होता है उसे वायरल होने में देर नहीं लगती है।

 

होली में धूम मचाने के लिए हर साल खेसारी लाल यादव का कोई ना कोई सुपरहिट गाना जरूर रिलीज होता है, ऐसे में होली का त्योहार आने वाला है, इसलिए खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हो चुका है, जो इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। कुछ ही दिनों पहले खेसारी यादव और अक्षरा सिंग का होली स्पेशल सॉन्ग 'पिठईया'  को रिलीज किया गया था, इस गाने में दोनों कलाकारों ने शानदार अभिनय किया जिसको इनके फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। 

 

अंतरा सिंह प्रियंका और खेसारी लाल यादव का नया होली गीत ‘होली के कबूतर’ (Holi ke Kabutar) को लोग इस समय बेहद प्यार दे रहे हैं, जिसके कारण यह गाना दिन प्रतिदिन पोपुलर होता चला जा रहा है, इस गाने ‘होली के कबूतर’ (Holi ke Kabutar) के लिरिक्स को अखिलेश कश्यप ने लिखा है और इस गाने को संगीत छोटू रावत द्वारा दिया गया है। 

 

भोजपुरी के दबंग स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी भोजपुरी सुपर स्टार आम्रपाली दुबे के साथ नया भोजपुरी होली गाना  'यूपी बिहार के होली' (UP Bihar Ke Holi) को रिलीज कर दिया है, इस गाने नें निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है जिसके कारण इस गाने की लोकप्रियता बढ़ती चली जा रही है। 

 

भोजपुरी की फेमस सिंगर शिल्पी राज के गाने हमेशा से लोगों के दिलों पर राज करते रहे हैं, ऐसे में शिल्पी राज ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपना होली स्पेशल गाना ‘बुलेट वाले जीजा जी’ को रिलीज कर दिया है, जिसको उत्तर प्रदेश बिहार के साथ-साथ पूरे देश के लोग खूब पसंद कर रहे हैं।