विश्व के पाँच सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश

विश्व के पाँच सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश

विश्व के पाँच सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को हर साल मनाया जाता है। विश्व के हर देश की जनसंख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।  किसी भी देश की बढ़ती हुई आबादी उस देश के लिए बड़ी समस्या होती है। और यही बढ़ती हुई जनसंख्या किसी देश के लिए वरदान भी साबित हो सकती है। आज हम विश्व पाँच सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते है कि बढ़ती हुई जनसंख्या किसी देश के अभिशाप कैसे होती है और कैसे बढ़ती हुई आबादी किसी देश के लिए वरदान साबित हो सकती है। 

 

बढ़ती हुई जनसंख्या समस्या के रूप में

1. जनसंख्या बढ़ने के कारण संसाधनों में पर बहुत बड़ा दबाव पड़ता है। 

2. जनसंख्या बढ़ने से लोगों के लिए रहने के लिए घरों की समस्या उत्पन्न होती है। 

3. जनसंख्या बढ़ने से बड़ी मात्रा में जंगलों को काटा जा रहा है जिससे ग्लोबल वार्मिंग का संकट उत्पन्न हो गया है। 

 

बढ़ती जनसंख्या वरदान के रूप में

1. जनसंख्या बढ़ने से उस देश की युवा शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है। युवा शक्ति किसी देश के लिए सबसे बड़ी ताकत होती है। 

2. जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ उस देश का शहरीकरण बहुत तेजी से होता है। 

3. किसी देश की जनसंख्या बढ़ने के कारण उस देश में आर्थिक वस्तुओं की मांग भी बहुत तेजी से बढ़ती है जिससे वो देश एक बहुत बड़ा ग्राहक बना जाता है और पूरी दुनिया की नजर उस देश पर बनी रहती है। 

 

विश्व के 5 सबसे बड़े जनसंख्या वाले देश

 

1. चीन - पूर्व एशिया में स्थित चीन इस समय दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश है है वर्तमान समय में चीन की आबादी 1,40,74,30,000 है जो की पूरी दुनिया की आबादी का 18.46% है। यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश चीन विश्व की पुरानी सभ्यताओं में से एक देश है। चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है और चीन संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य भी है। चीन दुनिया का सबसे बढ़ा निर्यातक और सबसे बढ़ा आयातक देश भी है। 

 

2. भारत - भारत देश को अंग्रेजी में इंडिया के नाम से जाना जाता है यह देश दक्षिण एशिया में स्थित है और भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है और दुनिया में जनसंख्या के हिसाब से भारत दूसरा सबसे बड़ा देश है और क्षेत्रफल के अनुसार भारत दुनिया में सत्व सबसे बड़ा देश है वर्तमान समय में भारत की जनसंख्या 1,33,73,70,000 है तथा ये दुनिया की जनसंख्या का 17.54% है। भारत की जनसंख्या इतनी रफ्तार से बढ़ रही है आने वाले कुछ सालों में भारत चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा आबादी वाला देश बन जाएगा। 

 

3. संयुक्त राज्य अमेरिका - अमेरिका दुनिया का तीसरे नंबर का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है यह देश क्षेत्र फल के अनुसार दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है चीन और भारत की जनसंख्या के बाद अमेरिका का नाम आता है अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी है।अमेरिका दुनिया की सबसे बढ़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है इस देश की कुल जनसंख्या 33,87,44,000 है जो की दुनिया की जनसंख्या का 4.44% है। 

 

4. इंडोनेशिया - इंडोनेशिया दुनिया का चौथा सबसे बड़ी आबादी वाला देश है इस देश में बौद्ध लोग बड़ी संख्या में रहते है।  इंडोनेशिया दुनिया में सबसे ज्यादा द्वीपों वाला देश है इस देश की वर्तमन आबादी 229,965,000 है जोकि दुनिया की जनसंख्या का 3.02% है।

 

5. ब्राजील - ब्राजील दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है ब्राजील दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश है ब्राजील की वर्तमान आबादी 21,12,31,000 है जो की दुनिया की आबादी का 2.77% है। ब्राजील में बहने वाली अमेज़न नदी दुनिया सबसे बड़ी नदियों मे से एक है।