मिजोरम के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

मिजोरम के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

List of Chief Ministers of Mizoram : मिजोरम के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल-

हमारा भारत कई सारे राज्यों से मिलकर बना है, प्रत्येक राज्य का वास्तविक कार्यपालक वहाँ का मुख्यमंत्री होता है। हमारे देश के संविधान में अनुच्छेद 164 में राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को 5 साल की अवधि के लिए या फिर बहुमत दल द्वारा बहुमत प्राप्त होने के समय तक नियुक्त करनेका वर्णन है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Manipur : मणिपुर के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

मिज़ोरम  भारत गणराज्य में एक पर्वतीय प्रदेश है, मिज़ोरम देश के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित है और इसका क्षेत्रफल 21,081 वर्ग किमी. है। मिज़ोरम के पूर्व और दक्षिण में म्यांमार और पश्चिम में बांग्लादेश है। पश्चिमोत्तर में त्रिपुरा, उत्तर में असम तथा पूर्वोत्तर में मणिपुर है। मिज़ोरम की राजधानी आईजोल है,  फ़रवरी, 1987 को यह भारत का 23वां राज्‍य बना था, मिजोरम 1972 में केंद्रशासित प्रदेश बनने से पहले तक यह असम का एक ज़िला था।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Meghalaya : मेघालय के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

मिजोरम के प्रथम मुख्यमंत्री चौ. चुंगा जी थे जिन्होंने 3 मई 1972 से 10 मई 1977  तक राज्य की कमान संभाली थी वहीं इस समय मिजोरम  के मुख्यमंत्री जोरामथांगा जी हैं, जो इस पद पर 15 दिसंबर 2018  से  मौजूद हैं। आज हम आपको मिजोरम राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताने वाले किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल कब तक रहा है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

List of Chief Ministers of Mizoram : मिजोरम के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

क्रम  Name of
Chief Ministers
मुख्यमंत्रियों का नाम
कब से  कब तक  Party
दल
1 Ch. Chhunga
चौ. चुंगा
May 3, 1972 May 10, 1977 Mizo Union
मिज़ो संघ
  President’s rule
राष्ट्रपति शासन
May 11, 1977 Jun 1, 1978  
2 Thenphunga Sailo
थेनफुंगा सेलो
Jun 2, 1978 Nov 10, 1978 MPC
एमपीसी
  President’s rule
राष्ट्रपति शासन
Nov 10, 1978 May 8, 1979  
3 Thenphunga Sailo
थेनफुंगा सेलो
May 8, 1979 May 4, 1984 MPC
एमपीसी
4 Pu Lalthanhawla
पु ललथनहवला
May 5, 1984 Aug 20, 1986 INC
कांग्रेस
5 Pu Laldenga
पु लालडेंगा
Aug 21, 1986 Sep 7, 1988 MNF
एमएनएफ
  President’s rule
राष्ट्रपति शासन
Sep 7, 1988 Jan 24, 1989  
6 Pu Lalthanhawla
पु ललथनहवला
Jan 24, 1989 Dec 3, 1998 INC
कांग्रेस
7 Pu Zoramthanga
पु ज़ोरमथांगा
Dec 3, 1998 Dec 11, 2008 MNF
एमएनएफ
8 Pu Lalthanhawla
पु ललथनहवला
Dec 11, 2008 Dec 11, 2013 INC
कांग्रेस
9 Pu Lalthanhawla
पु ललथनहवला
Dec 11, 2013 Dec 14, 2018 INC
कांग्रेस
10 Zoramthanga
जोरामथांगा
Dec 15, 2018 Present
वर्तमान
MNF
एमएनएफ