भारत के प्रमुख बांधों की सूची

भारत के प्रमुख बांधों की सूची

भारत के प्रमुख बांधों की सूची | List of Dams of India-

दोस्तों हमारे देश का मौसम समय-समय पर बदलता है, कभी भीषण गर्मी होती है तो कभी कड़ाके की ठंड होती हैं वहीं कभी-कभी मूसलाधार बारिश भी होने लगती है। जब बारिश होती है तो हर जगह बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है वहीं गर्मी के मौसम में सूखा पड़ने की स्थिति आ जाती हैं, गर्मी में पानी की कमी से बचने के लिए और खेती को पानी देने के लिए नदियों में बांधों का निर्माण किया जाता है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बांधों को 'आधुनिक भारत के मंदिर' कहा था, बांधों के द्वारा नदियों के पानी को एकत्र करके सिंचाई, शहरों में जल की आपूर्ति, जल विद्धुत उत्पादन, बाढ़ से बचने के लिए लिए किया जाता है। आज हम आपको देश के प्रमुख बांधों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताने वाले हैं कि कौन सा बांध किस नदी और और किस राज्य में मौजूद है तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी शुरू करते हैं। 

 

भारत के प्रमुख बांध की सूची | List Of Dams Of India

क्र. सं. बांध परियोजना नदी का नाम राज्य का नाम
1. टिहरी बांध भागीरथी नदी उत्तराखंड
2. हीराकुंड बांध महानदी उड़ीसा
3. सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी गुजरात
4. फरक्का बांध परियोजना हुगली नदी पश्चिम बंगाल
5. उरी बांध झेलम नदी जम्मू कश्मीर
6. दुलहस्ते बांध चिनाब नदी जम्मू कश्मीर
7. सलाल बांध परियोजना चिनाब नदी जम्मू कश्मीर
8. बगलिहार बांध चिनाब नदी जम्मू कश्मीर
9. रणजीत सागर बांध (थीन बांध) रावी नदी जम्मू-कश्मीर और पंजाब
10. भाखड़ा नांगल बांध सतलज नदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब
11. पोंग बांध व्यास नदी हिमाचल प्रदेश
12. नाथपा झाकड़ी बांध सतलज नदी हिमाचल प्रदेश
13. धौलीगंगा बांध धौली गंगा नदी उत्तराखंड
14. रिहंद बांध रिहंद नदी उत्तर प्रदेश
15. रानी लक्ष्मीबाई (राजघाट बांध) बेतवा नदी उत्तर प्रदेश
16. माताटीला बांध बेतवा नदी उत्तर प्रदेश
17. मैथन बांध बराकर नदी झारखंड
18. तिलैया बांध बराकर नदी झारखंड
19. पंचेत बांध दामोदर नदी झारखंड
20. मयूराक्षी बांध परियोजना मयूराक्षी नदी पश्चिम बंगाल
21. बीसलपुर बांध बनास नदी राजस्थान
22. माही बजाज सागर माही नदी राजस्थान
23. राणा प्रताप सागर बांध चंबल नदी राजस्थान
24. जवाहर सागर बांध चंबल नदी राजस्थान
25. गांधी सागर बांध चंबल नदी मध्य प्रदेश
26. इंदिरा सागर बांध नर्मदा नदी मध्य प्रदेश
27. ओंकारेश्वर बांध परियोजना नर्मदा नदी मध्य प्रदेश
28. उकाई बांध तापी नदी गुजरात
29. काकरापार बांध तापी नदी गुजरात
30. कोयना बांध कोएना नदी महाराष्ट्र
31. उजनी बांध भीमा नदी महाराष्ट्र
32. जायकवाडी बांध गोदावरी नदी महाराष्ट्र
33. कृष्णा राजा सागर बांध कावेरी नदी कर्नाटक
34. शिवसमुद्रम बांध परियोजना कावेरी नदी कर्नाटक
35. अलमाटी बांध कृष्णा नदी कर्नाटक
36. तुंगभद्रा बांध तुंगभद्रा नदी कर्नाटक
37. नागार्जुन सागर बांध कृष्णा नदी तेलंगाना
38. पोचमपाद बांध (श्रीराम सागर प्रोजेक्ट) गोदावरी नदी तेलंगाना
39. श्रीशैलम बांध कृष्णा नदी आंध्र प्रदेश
40. सोमासिला बांध पेन्नार नदी आंध्र प्रदेश
41. इडुक्की बांध पेरियार नदी केरल
42. मुल्लापेरियार बांध पेरियार नदी केरल
43. बनसुरा सागर बांध काबिनी नदी केरल
44. मेट्टूर बांध कावेरी नदी तमिल नाडु
45. कल्लनाई बांध कावेरी नदी तमिल नाडु