दुनिया से वो देश जो अपनी राजधानी को बदल चुके हैं, जानिए क्या है पीछे की वजह

दुनिया से वो देश जो अपनी राजधानी को बदल चुके हैं, जानिए क्या है पीछे की वजह

दुनिया से वो देश जो अपनी राजधानी को बदल चुके हैं, जानिए क्या है पीछे की वजह-
दुनिया के हर देश के पास उसकी एक राजधानी होती है, और राजधानी से उस देश की बागडोर चलाने वाले रहते हैं और पूरे देश पर शासन करते हैं। दुनिया के सबसे मजबूत देश अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी है और अपने देश की राजधानी नई दिल्ली है लेकिन पहले भारत की राजधानी भी नई दिल्ली नहीं थी पहले भारत की राजधानी कोलकाता हुआ करती है, नई दिल्ली को 13 फरवरी 1931 को दिल्ली की आधिकारिक राजधानी बनाया गया था, आज हम आपको कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी राजधानी को बदल लिया है तो बने रहे बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-जानिये एशिया के सबसे छोटे देश के बारे में रोचक जानकारी

1.म्यांमार-
भारत के उत्तर पूर्व में स्थित म्यांमार को पहले बर्मा के नाम से जाना जाता था और इस देश की राजधानी 1948 से रंगून हुआ करती थी लेकिन साल 2005 में सैन्य शासकों ने इस देश की राजधानी रंगून को बदलकर नैप्यीदा बना दिया जो आज तक है। 

 

2.नाइजीरिया-
नाइजीरिया की आधिकारिक राजधानी अबुजा है लेकिन ये पहले राजधानी नहीं थी, साल 1914 में नाइजीरिया की राजधानी लागोस बनी थी लेकिन साल 1976 में नाइजीरिया के राष्ट्रीयअध्यक्ष मुर्तला मोहम्मद ने अबुजा को नई राजधानी बनाया और 12 दिसंबर 1991 को आधिकारिक रूप से नाइजीरिया की राजधानी अबुजा बन गई जो आज तक है।

 यह भी देखें-दुनिया के पाँच सबसे अधिक भुखमरी का शिकार देश

3.कजाखस्तान-
कजाखस्तान की वर्तमान राजधानी अस्ताना है जो पहले नहीं हुआ करती थी, इस देश की पहले अलमाती शहर हुआ करता था , यह शहर भूकंप प्रभावित शहर था और यह शहर चीन की सीमा के निकट भी मौजूद था इसलिए सरकार ने साल 1997 में अलमाती को राजधानी से हटाकर अस्ताना को नई राजधानी बना दिया और इस शहर का नया नाम नूर सुल्तान रख दिया। 
 

4.बोलिविया-
बोलिविया की आधिकारिक राजधानी सुक्रे है लेकिन इस देश के सरकारी दफ्तर ला पाज में मौजूद है, पहले सुक्रे में ही सारे सरकारी दफ्तर मौजूद होते थे लेकिन साल 1899 में इस देश में भयंकर ग्रहयुद्ध हुआ जिसके कारण सरकारी दफ्तरों को ला पाज में ले जाना पड़ा था। 

यह भी देखें-जानिए अमेरिका किस देश का गुलाम था ?

5.ब्राजील-
दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित इस देश की राजधानी आज ब्राजीलिया लेकिन पहले इस देश की राजधानी ब्राजीलिया नहीं होती थी, करीब 200 पहले ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरों हुआ करती थी, दरअसल राजधानी बदलने के पीछे कारण यह यह की रियो डि जेनेरों एक भीड़ वाला शहर था और यहाँ पर मौजूद सारे सरकारी भवन के दूसरे से बहुत दूर स्थित होते हैं इसलिए ब्राजील ने राजधानी को बदलकर ब्राजीलिया कर लिया जो आज तक है।