दुनिया का एक मात्र देश जो किसी का गुलाम नहीं बना

दुनिया का एक मात्र देश जो किसी का गुलाम नहीं बना

दुनिया का एक मात्र देश जो किसी का गुलाम नहीं बना-
दुनिया के लगभग सभी देश कभी ना कभी किसी देश या  किसी दूसरे देश के या किसी  राजा के गुलाम जरूर बने हैं। दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी गुलामी की बेड़ियों में जकड़ चुका था, अमेरिका को ब्रिटेन ने अपना गुलाम बनाया था। यदि भारत की बात की जाए तो हमारे देश में बहुत सारे मुस्लिम शासकों ने राज किया है, भारत कई सालों तक गुलामी मे जकड़ा था। भारत में मुस्लिम शासकों के अलावा अंग्रेजों ने करीब 200 वर्षों तक राज किया और भारत के कीमती भंडार को लूट कर ले गये। लेकीन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जिसने कभी गुलामी नहीं देखी है।

यह भी पढ़ें-दीपावली से जुड़े हुए रोचक तथ्य

 

हम बात कर रहे हैं अपने पड़ोसी देश नेपाल के बारे में, दुनिया में नेपाल ही एक मात्र ऐसा देश है जिसको कोई अपना गुलाम नहीं बना सका है। नेपाल की सरजमीं पर किसी देश ने शासन नहीं किया है। भारत में जब अंग्रेज शासन कर रहे थे तो उन्होंने नेपाल में भी शासन करने का प्रयास किया था। नेपाल और ब्रिटिश सम्राज्य की लड़ाई सन 1814-1815 के बीच मे हुई थी इस लड़ाई में नेपाल को हार का सामना करना पड़ा था। ब्रिटेन और नेपाल के बीच में एक संधि पर सहमति हुई कि अपने देश के कुछ भाग को ब्रिटिश शासन को देगा किन्तु भारत में ब्रिटिश लोगों का शासन था इसलिए वो भाग भारत में मिल गये। 

यह भी पढ़ें-भारत के प्रमुख किले


ब्रिटिश सम्राज्य नेपाल के पास मौजूद छोटी छोटी रियासतों पर कब्जा करना चाहता था इसी वजह से नेपाल और ब्रिटेन के बीच में झगड़ा उत्पन्न हुआ। सन 1814-1816 के दौरान दोनों देश के सैनिकों के बीच में नालापनी और अल्मोड़ा में कड़ी टक्कर हुई थी। लेकीन नेपाल और अंग्रेज सरकार के बीच में एक समझौता हुआ था कि नेपाल अपने देश का एक तिहाई भाग अंग्रेजों को सौंप देगा और अंग्रेज उसके देश में शासन नही करेंगे। 

यह भी पढ़ें-बिना वीजा इन देशों की कर सकते हैं सैर

 

नेपाल ने संधि के तहत एक तिहाई हिस्से जो आज हिमांचल प्रदेश उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ भाग को अंग्रेजों को दे दिया था। यदि नेपाल ने ऐसा ना किया होता तो अंग्रेजों ने उसके देश पर भी राज किया होता और नेपाल एक गुलाम देश बनकर रह जाता और अंग्रेज नेपालियों पर अत्याचार करते और नेपाल की संपदा को लूटकर अपने साथ ले जाते, इसीलिए नेपाल ने संधि के माध्यम से अपने देश से अंग्रेजों को दूर रखा और के स्वतंत्र देश है। नेपाल का स्वतंत्र देश होने के पीछे का एक और कारण यह भी है कि नेपाल ब्रिटिश इंडिया और चीन के के बीच में  मौजूद था इसलिए दोनों और से दो बड़े सम्राज्य थे और दोनों ने नेपाल पर आक्रमण करना ठीक नहीं समझा यदि इनमें से कोई भी सम्राज्य नेपाल पर शासन करने की कोशिश करता तो उसे दूसरे सम्राज्य से युद्ध करना  पड़ सकता था। इसी कारण ने नेपाल अपना स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है। 


नेपाल देश की कुल लंबाई 800 किलोमीटर और चौड़ाई 200 किलोमीटर के करीब है। नेपाल देश के कुल क्षेत्रफल की बात करे तो इसका क्षेत्रफल 147181 वर्ग किलोमीटर है। दुनिया के हर देश का झण्डा चार कोने का होता है लेकीन दुनिया में नेपाल ही एकमात्र ऐसा देश जिसका झण्डा तीन कोने है। 
नेपाल चारों ओर भूमि से घिरा हुआ देश है, नेपाल तीन ओर से भारत से घिरा हुआ है और एक ओर उसकी सीमा तिब्बत और भूटान से लगती है। नेपाल में दुनिया से सबसे ऊंची छोटी माउंट एवरेस्ट स्थित है इस छोटी की ऊंचाई 8852 मीटर है। नेपाल चारों ओर हिमालय की पहाड़ियों के बीच में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत देश है, हर साल लाखों लोग नेपाल की सैर  करने जाते हैं। भगवान श्री राम चंद्र जी ससुराल नेपाल के जनकपुरी में ही स्थित है। नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर बहुत प्रसिद्ध है, बहुत सारे लोग हर साल बाबा पशुपति नाथ के दर्शन करने के लिए जाते हैं, सावन के महीने में बाबा के दरबार में बहुत भीड़ होती है।