सपने में लालटेन देखना

सपने में लालटेन देखना

क्या होता सपने मे लालटेन देखने का मतलब -

आप सभी लोगों को तो सपने जरूर आते होंगे। जैसा आप सोचते है वैसे ही आपको सपनों मे दिखाई पड़ता हैं। बहुत से लोगों को बहुत सारे सपने आते रहते है। कब किसी को कौन सा सपना आ जाए ये कहना बहुत कठिन होता है। कुछ लोग सपनों को देखकर डर जाते है जबकि कुछ के लिए सपने खुशी प्रदान करते है। 

जब हमे नींद आ जाती है तो हमारा मन हमारे वश  मे नहीं रहता है। जिसके कारण मन इधर उधर घूमता रहता है। मन के इधर उधर भटकने को ही सपना कहा जाता है। 

कभी कभी हमे सपने मे लालटेन दिखाई पड़ जाती है तो हम लोग बहुत अचरज मे पड़ जाते हैं आखिर लालटेन का सपने मे दिखाई देने का क्या मतलब होता  है। अगर जानकारों की माने तो लालटेन का सपने मे दिखाई देना एक अशुभ संकेत होता है आज हम आपको बताने जा रहे है की सपने मे लालटेन के दिखाई देने का क्या मतलब होता है। 
 
 वैसे वास्तविक जीवन में रात्रि को लालटेन जलाने पर प्रकाश मिलता है लेकिन सपने में लालटेन जलाना देखने पर जो स्वप्न फल मिलता है वह बिल्कुल खराब होता है। स्वप्न विचार के अनुसार लालटेन जलाने का सपना चलते हुए काम में रोड़ा अटकने का सूचक होता है। तो जब भी आपको यह सपना दिख जाए तो समझ लीजिए कि चलते हुए काम में रोड़ा अटकने का योग बन रहा है।