वास्तु टिप्स: घी या तेल का दीपक जला कर देवी-देवताओं के किस साइड रखना उत्तम?

वास्तु टिप्स: घी या तेल का दीपक जला कर देवी-देवताओं के किस साइड रखना उत्तम?

दोस्तों हिंदू धर्म में पूजा की आरती के दौरान दीपक जलाने का बहुत महत्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है तो वहीँ घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म भी होती है।

हिंदू धर्म में घी व तेल दोनों के ही दीपक देवी देवताओं के समक्ष जलाना शुभ माना गया है। लेकिन घी या तेल का दीपक जलाने के बाद भगवान के समक्ष कुछ इस तरह से रखना अच्छा माना जाता है।

यह भी देखें : वास्तु टिप्स: दीपक जलाते समय इन विशेष बातों का रखें ध्यान।

घी का दीपक भगवान के दाहिने हाथ की ओर जलाना चाहिए। वही तेल का दीपक भगवान के बाएं हाँथ की ओर जलाना चाहिए। आसान शब्दों में जाने, तो अगर आप दीपक जलाते समय भगवान के सामने खड़े हैं तो तेल का दीपक हमेशा अपने दाएं साइड में रखे वहीँ घी का दीपक जला रहे हैं तो उसे हमेशा अपने बाईं साइड में रखें।