सावन विशेष : भगवान भोलेनाथ का व्रत रखते कौन-कौन से मिलते हैं फल

सावन विशेष : भगवान भोलेनाथ का व्रत रखते कौन-कौन से मिलते हैं फल

सावन विशेष : भगवान भोलेनाथ का व्रत रखते कौन-कौन से मिलते हैं फल-

दोस्तों सावन का महिना भगवान भोलेनाथ का महिना माना जाता है, इस महीने में जो भी व्यक्ति भगवान शिव जी की पूजा करता है उस पर भोलेनाथ अधिक प्रसन्न हो जाते हैं और उसकी मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है। सावन के महीने में भोलनाथ को खुश करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के अनुष्ठान करते हैं कोई रुद्राभिषेक करता है, कोई कावड़ यात्रा पर जाता है तो कोई रोजाना भोलेनाथ के दरबार में जाकर शिव जी को जल चढ़ाता है। 

यह भी देखें-सावन विशेष : सपने में दिखे भोलेनाथ से जुड़ी हुई ये चीजें तो समझ जायें जल्द बदल जाने वाली है किस्मत
सोमवार का दिन भोलेनाथ की भक्ति के सबसे उत्तम दिन माना जाता है, इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से असीम फल की प्राप्ति होती है और यदि इस दिन व्रत का अनुस्थान किया जाता है तो यह और भी फलदायक होता है। आज हम आपको सोमवार के दिन भोलेनाथ का व्रत रखने से मिलने वाले फलों के बारे में बताने जा रहे हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

भोलेनाथ के विशेष दिन सोमवार के दिन व्रत को सोमव्रत के नाम से हम लोग जानते हैं, यदि का अपना अलग ही महत्व होता है। सोमवार के दिन को चंद्रवार के नाम से जाना जाता है और चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। हमारे हिन्दू धर्म में सोमेश्वर के दो अर्थ होते हैं जिसमें से पहले का सोम यानि चंद्रमा होता है और इसी को भगवान मानकर पूजा और उपासना की जाती है। सोमेश्वर का दूसरा अर्थ यह होता है वह देव जिसने सोमदेव को अपना भगवान माना है अर्थात उस भगवान की सेवा करनी चाहिये और महादेव उसके देवता होते हैं। 

यह भी देखें-सावन विशेष : कौन सा मंत्र है भोलेनाथ को सबसे प्रिय और किस मंत्र से मिलता है मनचाहा वरदान

हमारे हिन्दू धर्म के अनुसार इस व्रत और पूजा से सोमदेव ने भगवान भोलेनाथ की आराधना की थी जिसके कारण सोमदेव निरोगी होकर फिर से अपने रूप को पाया था, भोलेनाथ खुश होकर दूज जिसको द्वितीया तिथि कहते हैं इस दूज के चंद्रमा को अपनी जटाओं में मुकुट की भांति धारण किया था। 

यह भी देखें-सावन विशेष : सावन के पवित्र महीने में लोगों को भेजें ये शायरी

बहुत सारे साधू और संत इस व्रत की परंपरा में भोलेनाथ की पूजा और उपासना करते हैं क्योंकि इससे भगवान भोलेनाथ की उपसना करने से चंद्रदेव की पूजा भी हो सकती है। धार्मिक मान्यताओ के अनुसार प्राचीन काल से ही सोमवार व्रत पर आज भी बहुत सारे लोग भोलेनाथ और माता पार्वती कई पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं जिसके कारण उनकी मनोकामनाओं कई पूर्ति होती है और मनचाहा भोलेनाथ से वरदान मिलता है।