Maha Shivratri 2022: इस महाशिवरात्रि अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का करे जाप, आपकी हर मनोकामना होगी पूरी

Maha Shivratri 2022: इस महाशिवरात्रि अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का करे जाप, आपकी हर मनोकामना होगी पूरी

Maha Shivratri 2022: इस महाशिवरात्रि अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का करे जाप, आपकी हर मनोकामना होगी पूरी-

हिन्दू पंचांग के हिसाब से शिवरात्रि प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष शिवरात्रि  का उत्सव 1 मार्च 2022 मनाया जायेगा, शिवरात्रि के इस दिन शिव जी की पुरे विधि-विधान के साथ पूजा होती है।  शिव जी (Shiva) को महाकालेश्वर ,शंकर जी , भोलेनाथ ,महेश , देवादि देव, महादेव, नीलकंठ, और भोले भंडारी जैसे कई नामो  से जाना जाता है। माना जाता हैं कि जो भी मनुष्य सच्चे मन और पूरी श्रद्धा  से भगवान शिव की आराधना करता है उसके मन की इच्छानुसार फल मिलता है,  क्योकि भगवान भोलेनाथ बहुत भोले है वो अपने भक्तों की  पीड़ा  और मुसीबते नहीं देख नहीं पाते हैं। 

यह भी देखें-Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें शिवलिंग का पूजन, जानते हैं क्या है शिव पूजन का महत्व

भोलेनाथ की आराधना के लिए मंत्रों का जाप करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे भोलेनाथ अतिशीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के सारे कष्टों को दूर कर देते हैं। आज हम आपको राशि के अनुसार शिव मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जाप करने से आपके कष्ट जल्द दूर जायेंगे और आपको भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होगा, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

मेष राशि- इस राशि के जातकों को इस महा शिवरात्रि के दिन शंकर जी की पूजा करने करने के बाद 'ह्रीं ओम नम:शिवाय ह्रीं' मंत्र का जप 108 बार करना चाहिये, ऐसा करने से आपके सारे दुख दूर होने लगते है और आप कार्य में तरक्की मिलती है। 

वृष राशि- वृष राशि के जातकों को इस महा शिवरात्रि के दिन ॐ नम:शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिये, ऐसा करने आपके अंदर ऊर्जा का विकास होता है और धन लाभ की प्राप्ति भी होती है। 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को महाकालेश्वर का ध्यान करना चाहिये और ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का जाप करना चाहिये ऐसा करने से आप आर्थिक परेशानियों से दूर रहते हैं और आपको धन लाभ मिलता है। 

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को इस महा शिवरात्रि के दिन शिव पूजन के दौरान ओम हौ जूं स: इस मंत्र का जाप करना चाहिये, इससे आपको संसार के सुखों की प्राप्ति होती है और आपके दुख दूर होने लगते हैं। 

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को इस महा शिवरात्रि के दिन  ह्रीं ओम नम:शिवाय ह्रीं का कम से कम 51 बार मंत्र का जप करना चाहिये, इससे आपके सारे काम बनने लगेंगे और महादेव की कृपा आप पर बनी रहेगी। 

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों इस महा शिवरात्रि के दिन ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का जप करना चाहिये, ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ने लगेगा और आपको धन लाभ भी मिलेगा। 

तुला राशि- तुला राशि के जातकों को इस महा शिवरात्रि के दिन शिव पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का 108 बार जप करना चाहिये, इससे आपको कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को इस महा शिवरात्रि के दिन  ह्रीं ओम नम: शिवाय ह्रीं मंत्र का जप करना चाहिये, ऐसा करने पर आपका भाग्य मजबूत होता है और घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। 

धनु राशि- धनु राशि के जातकों को इस महा शिवरात्रि के दिन ओम तत्पुरूषाय विध्म्ये महादेवाय धीमाह। तन्नो रूद: प्रचोदयात के मंत्र का जप करना चाहिये, इससे जातकों का चंद्रमा मजबूत होता है और भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहती है। 

मकर राशि- इस राशि के जातकों को इस महा शिवरात्रि के दिन ओम नम: शिवाय का जाप करना चाहिये, इससे विवाह में आने वाली अड़चने दूर जाती हैं और जल्द विवाह का योग बनता है। 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को इस महा शिवरात्रि के दिन ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिये, ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य पूरे वर्ष अच्छा रहता है और आप बीमारियों से दूर रहते हैं। 

मीन राशि- मीन राशि के जातकों को इस महा शिवरात्रि के दिन ओम तत्पुरूषाय विघ्म्हे महादेवाय धीमहि तन्नो रूद्र प्रचोदयात् मंत्र का जप करना चाहिए, इससे आप पर शनिदेव का प्रभाव नहीं होता है और आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है।