Holi 2022: होली की अग्नि को ऐसे लोगों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिये, जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण

Holi 2022: होली की अग्नि को ऐसे लोगों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिये, जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण

Holi 2022: होली की अग्नि को ऐसे लोगों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिये, जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण-

होली हम भारतीयों का ऐसा पर्व है जिसके बारे में सम्पूर्ण भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व जानता है। इस पर्व को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल ,बांग्लादेश ,कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस ,चीन जैसे कई देशो में यह पर्व अलग अलग नाम से भव्य स्तर पर मनाया जाता है। भारत में भी इसत्यौहार को सभी वर्गो के लोग बहुत व्यापक रूप में मानते है, इस होली के त्यौहार को में इतनी मिठास है की लोगो की वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाती है। इसीलिए होली को खुशियों का त्यौहार भी कहा गया है, ऐसा माना जाता है कि होली कात्योहार हजारों सालो से मनाया जा रहा है, होली का यह पर्व बुराई परअच्छाई की विजय का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
 
दोस्तों होली के होलिका जलाने की प्रथा होती है, इसलिए हमें होलिका जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है, यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको नुकसान हो सकता है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Holi 2022 Special: होली खेलते समय इन बातों का रखे ध्यान, वरना लापरवाही पड़ सकती है महंगी

होलिका दहन पूजन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2022 Pujan Shubh Muhurat)

होलिका दहन 17 मार्च 2022 को

होलिका दहन मुहूर्त - 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक

कुल अवधि - लगभग 1 घंटे 11 मिनट तक

भद्रा पूंछ - 09:20:55 से 10:31:09 तक

भद्रा मुख - 10:31:09 से 00:28:13 बजे तक

 

ऐसे लोगों को भूलकर भी नहीं देखनी चाहिये होलिका की अग्नि-
शास्त्रों की मानें तो जिन लोगों का विवाह जल्द हुआ है उनको होलिका की अग्नि देखने से परहेज करना चाहिये, दरअसल इसके पीछे का कारण होलिका की अग्नि को लेकर होता है, ऐसा कहा जाता है आप पुराने साल को जला रहे हैं यानि पुराने साल की शरीर को जला रहे हैं। होलिका की अग्नि को जलते हुए शरीर का प्रतीक के रूप में देखा जाता हैं,इसलिए जिन लोगों का विवाह जल्द हुआ है उनको होलिका की जलती हुई अग्नि को देखने से बचना चाहिये। 

यह भी देखें-Holi 2022 Special: रंगों की होली तो सभी खेलते हैं, क्या आपने खेली हैं ऐसी होलियाँ

होलिका में डालें ये चीजें, मिलेंगे कई लाभ-
होलिका के दिन यदि आप अपने दाहिने हाथ में काले तिल को लेकर अपने सिर पर तीन बार घुमाकर होलिका की अग्नि में डालते हैं तो इससे आपको स्वास्थ्य लाभ मिलता है। यदि आप समय-समय पर बीमार बने रहते हैं तो आपको इस दिन 11 हरी इलाईची और कपूर के साथ होलिका की अग्नि में डालना चाहिये इससे आपको लंबी समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलता है। यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आपको होली के दिन होलिका में चंदन की लकड़ी डालनी चाहिए ऐसे करने से आप आर्थिक समस्याओं से बाहर निकल आते हैं और धन की कमी दूर हो जाती है। यदि आप नौकरी से जुड़ी हुई परेशानियों का शिकार हैं और आप कारोबार से जुड़ी दिक्कतों से घिरे हैं, तो आपको एक मुट्ठी पीली सरसों लेकर अपने सिर पर 5 बार घुमाना चाहिये और होली की अग्नि में डाल देना चाहिये इससे नौकरी और कारोबारी से जुड़ी हुई परेशानियाँ खत्म हो जाती है। यदि आपका विवाह नहीं हो रहा है तो आपको हवन सामग्री लेकर आना चाहिये और अपने दोनों हाथों से लेकर होलिका की अग्नि में डालना चाहिये, ऐसा करने से विवाह से जुड़ी हुई परेशानियाँ दूर हो जाती हैं।