भगतो को दर्शन दे गयी रे: भजन

भगतो को दर्शन दे गयी रे: भजन

भगतो को दर्शन दे गयी रे: भजन

भगतो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या,
छोटी सी कन्या,
एक छोटी सी कन्या ॥
॥ भगतो को दर्शन दे ...॥

 

भक्तो ने पुछा मैया नाम तेरा क्या है,
वैष्णो नाम बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या
॥ भगतो को दर्शन दे ...॥

यह भी देखें-आरती श्री राणी सती जी

भक्तो ने पुछा मैया धाम क्या है,
परबत त्रिकुट बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
॥ भगतो को दर्शन दे ...॥

 

भक्तो में पुछा मैया सवारी तेरी क्या है,
पीला शेर बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
॥ भगतो को दर्शन दे ...॥

 

भक्तो में पुछा माँ प्रशाद तेरा क्या है,
हलवा पूरी चना बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
॥ भगतो को दर्शन दे ...॥

यह भी देखें-श्री तुलसी आरती

भक्तो में पुछा मैया श्रृंगार तेरा क्या है,
चोला लाल बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
॥ भगतो को दर्शन दे ...॥

 

भक्तो में पुछा मैया शस्त्र तेरा क्या है
त्रिशूल चक्र बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
॥ भगतो को दर्शन दे ...॥

 

भक्तो ने पुछा सबसे प्यारा तेरा क्या है
भक्तो का प्यार बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥

यह भी देखें-आरती श्री गणेश जी की

भगतो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या,
छोटी सी कन्या,
एक छोटी सी कन्या ॥