पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय

पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय

पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय-

मनुष्य की पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण उसे अनेक बीमारियां जकड़ लेती हैं। पाचन शक्ति कमजोर होने के पीछे बहुत से कारण उत्तरदायी होते हैं। जब हम समय पर भोजन नहीं करते कभी मनपसंद भोजन मिल जाने के कारण अधिक भोजन कर लेना आदि ये सब हमारी पाचन शक्ति को कमजोर बनाते हैं। अगर पाचन तंत्र ख़राब हो जाए तो हम जो कुछ भी खाते हैं, उसे सही ढंग से पचा नहीं पाएंगे, जिसके कारण हमारे Body को जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिल पाएंगे फलस्वरूप हमारा शरीर बीमारियों से भर जाता है। धीरे – धीरे हमारा इम्यून सिस्टम (Immune System) भी काम करना बंद कर देता है।

 जो लोग फास्ट फूड,चिप्स, बासी भोजन और कभी आधा पका हुआ भोजन कर लेते हैं, उनकी पाचन क्रिया हमेशा खराब बनी रहती है। कुछ लोग तो केवल बैठे रहते हैं वे कोई भी शारीरिक श्रम भी नहीं करते है और ना ही कोई व्यायाम करते है जिसकते कारण उनकी पाचन क्रिया खराब हो जाती है। आज हम आपको बताने जा रहें है पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के कुछ उपाय जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। 
 
1. खट्टे फलों के सेवन से पाचन क्रिया सही हो जाती है मौसमी आदि फलों का जूस पीने से पाचन क्रिया मे  काफी सुधार होता है। 

2. पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के भोजन मे सलाद का प्रयोग करना चाहिए, सलाद मे नमक और नींबू का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 

3. कम से कम 8 घंटे की नींद  जरूर लेनी चाहिए, इससे कम सोने से पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है।  रोजाना जल्दी सोने की आदत बनानी चाहिए और सुबह जल्दी उठना चाहिए जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहें। 

4. ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। और रोज कम से कम 2 गिलास गरम पानी  को जरूर पीना चाहिए, क्योंकि गरम पानी को पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। 

5. धूम्रपान, शराब, गुटका आदि खाने से हमारी पाचन शक्ति कम हो जाती है इसलिए इन्हे जितना जल्दी हो सकें छोड़ देना चाहिए। 

6. खाने को धीरे-धीरे और चबाकर खाना चाहिए इससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है।

7. खाने मे सलाद के रूप मे नींबू का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। नींबू मे ऐसिड पाया जाता है जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत और दुरुस्त बनाता है। 

8. पाचन तंत्र  को सही करने के लिए जो आहार आसानी  से पच जाते हैं उनका सेवन जरूर करना चाहिए, खाने मे हरी सब्जियां और पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए।

9. पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए जंक फूड, फास्ट फूड, तला हुआ और चटपटा भोजन कम से कम करना चाहिए। क्योंकि ये सब प्रकार के भोजन हमारे पाचन तंत्र को कमजोर बनाते हैं। 

10. खाने को एक साथ खाने के स्थान पर दो से तीन बार मे खाना चाहिए, दो से तीन बार खाने से भोजन आसानी से  पचता और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।