इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये चीजें, जल्द से जल्द बंद कर दें इनका सेवन

इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये चीजें, जल्द से जल्द बंद कर दें इनका सेवन

इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये चीजें, जल्द से जल्द बंद कर दें इनका सेवन-

दोस्तों रोगों के लड़ने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना सबसे जरूरी होता है, हम लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कई सारी इम्यूनिटी से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं। जिन लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है उन्हे  डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा अधिक होता है, इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए हमें अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है। 

 

यदि हम नियमित रूप से संतुलित आहार का सेवन करते हैं और फलों को अपनी डाइट मे शामिल करते हैं तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो धीरे-धीरे हमारी इम्यूनिटी कमजोर होती चली जाती है और कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने के हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है इसलिए बेहतर होगा कि इनका सेवन बंद कर देना चाहिये। 

यह भी देखें-Benefits of Khajoor: खजूर खाने के होते हैं कई सारे फायदे, जानते हैं 8 फ़ायदों के बारे में

1.रिफाइंड से बने खाद्य पदार्थ-
आज के समय बहुत सारी खाद्य चीजों को बनाने के लिए रिफाइंड का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन रिफाइंड से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती चली जाती है। रिफाइंड हमें कई तरह के नुकसान पहुंचाता है इसलिए रिफाइंड से बने खाद्य पदार्थों का सेवन कम से कम करना चाहिए ताकि हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहे और हम बीमारियों से का सामना कर सके। 

 

2.फास्ट फूड्स-
आज के समय अधिकतर लोग फास्ट फूड्स को खाना पसंद करते हैं इसलिए फास्ट फूड्स की दुकानों पर रोजाना भीड़ बनी रहती है। फास्ट फूड्स में  पिज्जा, बर्गर, फ्राइज आदि पसंद करते हैं, इनमें अधिक कैलोरी होने के साथ-साथ बीमार बना देने वाला फैट मौजूद होता है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है एवं कई सारे रोगों को भी जन्म देता है इसलिए फास्ट फूड्स का सेवन बिलकूल भी नहीं करना चाहिये क्योंकि इसका अधिक सेवन मोटापे को भी आमंत्रित करता है। 

 

3.अधिक शुगर वाली चीजें-
लोगों को अधिक शुगर वाली चीजें चॉकलेट, कैंडी और डेसर्ट खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन इनका सेवन अधिक करने रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। एडेड शुगर वाली चीजों को खाने से शरीर में कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसके साथ यह मोटापा और मधुमेह जैसी अन्य कई बीमारियों को बढ़ाती हैं इसीलिए एडेड शुग़र वाली चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिये अन्यथा यह नुकसानदायक हो सकती हैं। 

यह भी देखें-सप्ताह में एक दिन का व्रत रखने से बहुत सारी बीमारियाँ होंगी दूर

5.शराब है हानिकारक-
शराब हमारे शरीर के लिए बेहद हानिकारक होती है, यह हमारे लीवर को कमजोर बना देती है, रोजाना शराब का सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता दिन प्रतिदिन कमजोर होती चली जाती है। शराब का सेवन हमें दिमागी रूप से बीमार बना देता है और हमारी शरीर की कार्य क्षमता को भी कमजोर कर देता है इसलिए शराब को कभी भी नहीं पीना चाहिये।