स्वस्थ रहने के लिए घरेलू उपाय

स्वस्थ रहने के लिए घरेलू उपाय

स्वस्थ रहने के उपाय-

वर्तमान समय मे ज्यादातर लोग रोगों से घिरे हुए हैं, इस आधुनिक जीवनशैली को अपनाकर हमलोगों ने अपने जीवन को रोगों से घेर लिया है। दुनिया के लोगों ने आधुनिक जीवन शैली को अपनाकर जीवन मे रोगों को आमंत्रित कर लिया हैं। स्वस्थ रहना हर कोई चाहता हैं, लेकिन स्वस्थ रहने के लिए हमें सेहत के प्रति जागरूक होना पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए हमे अनुशासित जीवन जीना पड़ता है। बेहतर स्वस्थ के लिए कुछ नियम बनानें चाहिए, ताकि हम रोगों से दूर रहें। आइए हम आपको बताने जा रहें है कुछ महत्वपूर्ण नियम जिन्हे अपनाकर आप अपने जीवन ने रोगों को दूर रख सकते हैं। 

1. हमे चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि चिंता करने से हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है, चिंता हमारे लिए सबसे बड़ा रोग है।  इसलिए यदि हमें स्वस्थ रहना है तो चिंता करना छोड़ना पड़ेगा। 

2. रात मे ज्यादा समय तक जागना नहीं चाहिए,क्योंकि रात मे जागने से हमारे सोचने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है ।  रात मे दस बजे के बाद हमे सो जाना चाहिए । 

3. कभी भी हमें बासी भोजन को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि बासी भोजन मे  पौष्टिक तत्व खत्म हो जाते हैं।  जिससे हमारा पेट भर जाता लेकिन हमारे शरीर के लिए जरूरी तत्व नहीं मिल पाते हैं। 

4. भोजन करने के उपरांत हमे गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि गुड़ भोजन को पचाने मे मदद करता है। गुड़ का सेवन करने से हमार शरीर रोगों से लड़ने में बलवान होता है। 

5. भोजन करने के तुरंत बाद हमे सोना नहीं चाहिए, थोड़ा बहुत टहल भी लेना चाहियें।  कुछ लोग तो ऐसे होतें है कि भोजन करने के तुरंत बाद लेट जाते हैं जिससे उनका खाना ठीक से नहीं पच पाता और वे रोगों का शिकार हो जातें हैं। 

6. हर हफ्ते कम से कम एक बार सरसों के तेल मालिश जरूर करनी चाहिए।  अगर हो सकें तो रोज सरसों के तेल से मालिश करनी चाहियें इससे हमें शरीर के दर्द मे आराम मिलता है। 

7. रात को कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। रात्री मे दही हमारे स्वास्थ्य के हानिकारक होता है। 

8.  हमेशा खाना खाने के पहले कम से कम एक गिलास पानी पीना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। खाना खाने के आधा घंटे के बाद थोड़ा पानी पी सकते हैं। 

9. भोजन करने के पहले हाथ और मुहँ को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। आप भोजन करने के पहले हाथ और मुहँ को अच्छी तरह से नही धोते है तो आपके शरीर मे हाथों की मिट्टी और गंदगी चली जाएगी  जिससे आप रोगों  का शिकार हो जाएंगे। 

10. प्रतिदिन आप अच्छी डाइट लें, लेकिन कोशिश करें कि सप्ताह या महीने में कम से कम एक दिन उपवास जरूर करें। एक शोध के अनुसार एक दिन खाना नहीं खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है। इसके अलावा इससे बीमरियों, खास तौर पर दिल की बीमारी का खतरा 40 प्रतिशत कम हो जाता है।  

11. प्रतिदिन एक फल खाने का नियम बना लें।  इससे आप स्वस्थ रहने के साथ ही उर्जावान महसूस करेंगे। एक शोध के अनुसार रोज एक फल खाने से कैंसर का खतरा 20 फीसदी तक कम हो जाता है।  

12. दिन में या सप्ताह में एक या दो बार व्यायाम करने का नियम जरूर बनाएं। व्यायाम स्वस्थ रहने की चाबी है। इससे आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे और रक्त का संचार सुचारू रूप से होकर आपको भरपूर उर्जा मिलेगी।