पितृपक्ष विशेष : जानते हैं पितृपक्ष में किन चीजों का दान करने से किस फल की हो होती है प्राप्ति

पितृपक्ष विशेष : जानते हैं पितृपक्ष में किन चीजों का दान करने से किस फल की हो होती है प्राप्ति

पितृपक्ष विशेष : जानते हैं पितृपक्ष में किन चीजों का दान करने से किस फल की हो होती है प्राप्ति-

दोस्तों इस समय पितृपक्ष का समय चल रहा है है और पितृपक्ष को हिन्दू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। हमारे हिन्दू धर्म के अनुसार पितृपक्ष के 15 दिनों में पूर्वजों की श्राद्ध करने का अनुष्ठान किया जाता है, पूर्वजों की श्राद्ध करने का उद्देश्य पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया जाता है। हर वर्ष भाद्रपद की पूर्णिमा से लेकर आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक पितरों के श्राद्ध के लिए सर्वोत्तम माना जाता है, पितृपक्ष का समय 15 दिनों का होता है।

 

हिन्दू धर्म के अनुसार लोगों की ऐसी मान्यता होती है कि पितृपक्ष के इन 15 दिनों के दौरान हमार पितर स्वर्गलोक  से इस धरती पर आते हैं और हमारे पूर्वज किसी का भी रूप लेकर हमारे घर के अंदर आ सकते हैं, इसलिए हमें ऐसा कोई भी काम करने से बचना चाहिये जिससे उनका अपमान होता है। पितृपक्ष के दौरान बहुत सारी चीजों को करने से मना किया जाता है, हमें इस दौरानऐसे कामों को करना चाहिये जिससे हमारे पूर्वजों को खुशी मिलती है। 

 

पितृपक्ष में दान करने का विशेष महत्व होता है, इस दौरान दान देने से हमारे पूर्वज हम पर प्रसन्न रहते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। आज हम आपको पितृपक्ष के दौरान दान की जाने वाली चीजों और उनके महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.गुड़ और नमक-
पितृपक्ष के दौरान गुड़ और नमक का दान देना भी बेहद फायदेमंद होता है, यदि आपके घर में हमेशा झगड़ा होता रहता है और आप बहुत परेशान रहते हैं तो आपको पितरों के श्राद्ध के दौरान नमक और गुड़ का देना चाहिये इससे आपको शुभ फल प्राप्त होने वाला है। 

 

2.वस्त्र का दान-
हमारे हिन्दू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है, पितृपक्ष के दौरान वस्त्र का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। आप अपने पितरों की श्राद्ध के दौरान  जूते, चप्पल और छाते आदि का दान कर सकते हैं ऐसा करने से राहू, केतु का दोष दूर हो जाता है। 

 

3.काला तिल-
पितृपक्ष के दौरान पितरों की श्राद्ध करते समय तिल का प्रयोग किया जाता है, दरअसल काला तिल भगवान विष्णु जी को समर्पित होता है, पूर्वजों की श्राद्ध करते समय आपके हाथ मे काले तिल जरूर होना चाहिये। पितृपक्ष के दौरान यदि आप किसी वस्तु को काले तिल के साथ दान करते हैं तो उसके साथ काले तिल जरूर होना चाहिये ऐसा करने आपको अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

 

4.चांदी-
पितृपक्ष के दौरान चांदी का दान देना बहुत शुभ माना जाता है, हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि पितरों का निवास स्थान चंद्रमा के ऊपरी भाग में होता है, इसलिए चांदी से बनी हुई चीजों का दान देने से शुभ फल की प्राप्ति होता है।