Dussehra in 2022: कब है दशहरा का त्योहार और क्या है पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

Dussehra in 2022: कब है दशहरा का त्योहार और क्या है पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

Dussehra in 2022: कब है दशहरा का त्योहार और क्या है पूजन विधि और शुभ मुहूर्त-

हमारे हिन्दू धर्म में दशहरा का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया है, इस त्योहार को हम लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में हर साल मनाते हैं। दशहरा मनाने के पीछे की सबसे बड़ी वजह भगवान श्री राम जी ने इसी दिन लंका के राजा रावण का वध करके अच्छाई पर जीत हासिल की थी और दुनिया को यह संदेश दिया था कि बुराई चाहे कितनी भी मजबूत क्यों ना हो लेकिन अच्छाई से उसे आखिर में परास्त होना ही पड़ता है। दशहरा का त्योहार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है और इसी माता दिन माता दुर्गा जी के नवरात्रि की समाप्ति होती है और उनकी मूर्ति को बड़ी धूम-धाम से नदी में विसर्जित किया जाता है।

 

वैसे तो नवरात्र से ही शुभ दिनों की शुरुआत हो जाती है और दशहरे के दिन को किसी काम को शूरु करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, आज हम जानने जा रहे हैं वर्ष 2022 दशहरा का त्योहार किस दिन पड़ने वाला है और इसकी शुभ मुहूर्त कब से कब तक होने वाली है और दशहरा के पूजन विधि को जानने जा रहें हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें- Navratri 2022: माता दुर्गा जी के हाथों में क्यों मौजूद होते हैं अस्त्र और शस्त्र, क्या है इसका विशेष महत्व

कब है दशहरा का शुभ मुहूर्त-

साल 2022 के दशहरे का त्योहार 5 अक्टूबर 2022 को होने वाला है, जिसका शुभ मुहूर्त 2 बजकर 7  मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 54  मिनट तक चलने वाला है, इस बार दशहरा का शुभ मुहूर्त केवल 47 मिनट का ही होने वाला है। दोपहर के दौरान पूजा का समय 1 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 41 मिनट चलने वाला है, इसलिए इस समय पूजा करना सबसे शुभ होने वाला है।
 


दशहरा की शस्त्र पूजन विधि-

दशहरा के दिन बहुत सारे लोग शस्त्र पूजन का आयोजन करते हैं, क्योंकि हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान पुरुषोत्तम श्री राम जी पापी रावण को परास्त करने के लिए शस्त्र पूजन की शुरुआत की थी। दशहरा के दिन शस्त्र पूजन के लिए सबसे पहले सुबह उठ जाना चाहिये और स्नान करके साफ कपड़ों को धारण करना चाहिये, फिर सभी शस्त्रों को पूजा करने के लिए बाहर निकाल लेना चाहिये। शस्त्रों पर गंगाजल को डालना चाहिये, और इन पर  हल्दी या कुमकुम का तिलकतिलक लगाकर पुष्प अर्पित करने चाहिये, इस दिन हमें  महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा सच्चे मन के साथ करनी चाहिये।  महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा और भगवान राम की पूजाकरने से सारे कष्टों का नाश हो जाता है और हमें हर क्षेत्र में जीत हासिल होती है।